हरदोई: बार अध्यक्ष बने टुल्लू बाबू, महामंत्री पद पर महेंद्र जीते। *बार एसोसिएशन के 21 पदों के लिए हुए मतदान के बाद शुक्रवार को मतगणना की गई। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर कृष्ण दत्त शुक्ला उर्फ टुल्लू बाबू निर्वाचित हुए हैं। महामंत्री पद पर महेंद्र प्रताप सिंह को निर्वाचित घोषित किया गया है* विजेताओं के समर्थकों ने खुशी में आतिशबाजी की और ढोल नगाड़े भी बजवाए। बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव बेहद प्रतिष्ठित माना जाता है। इस बार अध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशी मैदान में थे। कृष्ण दत्त शुक्ला को 574 वोट मिले, जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी रामेंद्र सिंह तोमर को 567 वोट मिले। अरविंद सिंह करौंदी को 120 वोट हासिल हुए। टुल्लू बाबू को सात वोटों से विजयी घोषित किया गया। 10 मत अवैध घोषित किए गए। महामंत्री पद पर छह प्रत्याशी मैदान में थे। महेंद्र प्रताप सिंह ने 625 वोट पाकर अनिल मिश्रा को 415 वोटों के लंबे अंतर से हरा दिया। अनिल मिश्रा को 210 वोट मिले। सुधीर यादव को 198, जितेंद्र श्रीवास्तव 107, लाल बिहारी को 97 और प्रीति द्विवेदी को 20 वोट मिले। संयुक्त मंत्री प्रशासन पद पर शशिकांत सिंह गौर 434 वोट पाकर जीते। उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी प्रतिमा पांडेय मिश्रा रहीं, जिन्हें 390 वोट मिले। संयुक्त मंत्री प्रकाशन पद पर लक्ष्मीकांत पांडेय को 666 वोट मिले और वह 82 वोट से जीते। निकटतम प्रतिद्वंदी वीरेंद्र कुमार को 584 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर 451 वोट पाकर नीतू चंद्रा विजयी रहीं। उन्होंने राम प्रताप यादव को 18 वोटों से हराया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शिव कुमार 78 वोटों से जीते। उपाध्यक्ष (10 वर्ष से ऊपर) के पदों पर योगेश कुमार सिंह और विनय कुमार शुक्ला बंटू को निर्वाचित घोषित किया गया। उपाध्यक्ष (10 वर्ष से कम) के पद पर शैलेंद्र कुमार सिंह निर्वाचित हुए। वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के पद पर केके अवस्थी, ऋषी कुमार गुप्ता, कृष्णकांत गुपता, हिमांशू सिंह, मनोज श्रीवास्तव, सर्वेंद्र कुमार सिंह निर्वाचित हुए। कनिष्ठ सदस्य पद पर कमल किशोर श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, मदन पांडेय, अनिल कुमार शर्मा, सुनील कुमार सिंह और राम निवास को विजयी घोषित किया गया।