24 नवंबर को मार्ग दुर्घटना में घायल हुए शाहाबाद विकास खंड की ग्राम पंचायत काला गाढ़ा के प्रधान की उपचार के दौरान लखनऊ में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई* ब्लाक परिसर में शोक सभा कर प्रधान को श्रद्धांजलि दी गई। काला गाढ़ा के ग्राम प्रधान विवेक सिंह (32) 24 नवंबर को पाली थानाक्षेत्र के मुड़रामऊ गांव गए थे। वहां से आते समय मुड़रामऊ के पास पुलिया पर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में गिर गई थी। बाइक के नीचे दब जाने से विवेक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें लखनऊ के ट्रामा सेंटर ले जाया गया था। हालत में सुधार न होने पर परिजनों ने लखनऊ के एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए थे। गुुरुवार रात वहां विवेक की मौत हो गई। परिवार में पत्नी जीतू और तीन साल का एक पुत्र है।