*दिव्यांग मेले के आयोजन के संबंध में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक* 24 दिसम्बर आयोजित होने वाले दिव्यांग मेले के आयोजन के संबंध में हरदोई :- आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि दिव्यांग कैम्प में उपकरणों की जरुरत वाले दिव्यांगों की सूची बनायी जाए। पहले उन दिव्यांगों को उपकरण वितरित किये जायें जिनको कभी उपकरण प्राप्त नही हुए हैं। दिव्यांग उपकरण वितरण में शासनादेशों का पालन किया जाए। अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने के लिए ग्राम प्रधानों को निर्देशित किया जाए। डिग्री कॉलेजों, माध्यमिक व परिषदीय विद्यालयों व प्राविधिक विद्यालयों को सूचित किया जाए। सभी खण्ड विकसित अधिकारियों व अधिशासी अधिकारियों को सूचित किया जाए। लाउडस्पीकर पर दिव्यांग मेले के संबंध में समस्त नगर क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार किया जाए। सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री क्षेत्र के लोगों को जानकारी पहुंचाएं। आयोजन स्थल जीआईसी हरदोई में प्रत्येक विकास खण्ड के लिए अलग टेबल लगायी जाए। प्रत्येक टेबल पर कम से कम दो कार्मिक तैनात किए जाएं। दिव्यांगों के बैठने का उचित प्रबंध किया जाए। आयोजन स्थल पर वाहनों की पार्किंग की उचित व्यवस्था की जाए। सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं। टेन्ट आदि की उचित व्यवस्था की जाए। बैनर आदि लगाए जाएं। आयोजन स्थल पर सुविधाजनक माहौल सुनिश्चित किया जाए। दिव्यांगों के मार्गदर्शन के लिए 10 लोगों की एक टीम लगायी जाए। प्रत्येक घण्टे दिव्यांगों के पंजीकरण की सूचना प्रेषित की जाए। इस अवसर आयोजन से जुड़े समस्त लोग उपस्थित रहे।