Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

अगर कोई चतरा आये और झारखण्ड के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल इटखोरी के बारे में बात न करें , ऐसा तो हो ही नहीं सकता। तो हम भी यहाँ के दर्शन और इतिहास को खँगालने यहाँ आ पहुँचे। गौरवपूर्ण अतीत को संभाल कर रखने वाले इटखोरी के भद्रकाली में तीन धर्मों का समागम है। हिंदू, बौद्ध एवं जैन धर्म के लिए यह पावन भूमि है। ज्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को सुने ...

गोरखपुर: बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का परिचय समारोह का हुआ आयोजन। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो को पूरा सुने धन्यवाद।

गोरखपुर: एनजीओ दिवस पर बाटे गए कापी पेन। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो को पूरा सुने और अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दें धन्यवाद।

गोरखपुर: एकलव्य जयंती पखवाड़ा समारोह का आयोजन। जानकारी के लिए ऑडियो को पूरा सुने और अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दें धन्यवाद।

फसलों की सुरक्षा के लिए प्रदेश के किसानों को सरकार दे रही है 90 फीसदी तारबंदी अनुदान खजनी गोरखपुर।। आवारा छुट्टा पशुओं और नीलगायों से अपनी फसलों की सुरक्षा किसानों के लिए एक बड़ी चुनौती है। ऐसे में इस गंभीर समस्या से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा एक महत्वपूर्ण सरकारी योजना चलाई जा रही है। जिसमें किसानों को अपने खेतों के चारों तरफ तार का बाड़ लगाने के लिए सरकार द्वारा अनुदान दिया जा रहा है। इस यूपी तारबंदी योजना के तहत किसानों को इसका लाभ कैसे मिलेगा,इसका रजिस्ट्रेशन कैसे होगा,और उसमें कौन से दस्तावेज़ चाहिए,यह सारी जानकारी दी जा रही है। दरअसल छुट्टा पशुओं से प्रदेश में किसानों की समस्याएं बढ़ गई हैं, किसान अपने खेतों में घुमंतू आवारा पशुओं से परेशान हैं। छुट्टा पशु गाय,सांड,नीलगाय आदि पशु इस समस्या की जड़ बने हुए हैं और ये किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इस गंभीर समस्या को ध्यान में रखते हुए,सरकार ने उत्तर प्रदेश तारबंदी योजना की शुरुआत की है। जिससे किसानों को अपने खेतों की तारबंदी करने में मदद मिल सके।योजना में सरकार किसानों को 80 से 90 प्रतिशत की छूट दे रही है। यदि किसी किसान ने अपने खेत में ₹10 हजार के तार लगाए हैं, तो सरकार उसे ₹9 हजार की सब्सिडी देगी इस तरह किसानों को सिर्फ ₹1हजार ही देना होगा। इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों के पास आधार कार्ड,बैंक पासबुक,मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो, और खरीदे हुए तार की रसीद या बिल की आवश्यकता होगी। तारबंदी योजना की आॅनलाइन आवेदन की प्रक्रिया के जरिए किसान जैसे ही दस्तावेज अपलोड करेंगे तो कुछ ही दिनों में उनके आधार कार्ड से लिंक बैंक खाते में सरकार द्वारा अनुदान (सब्सिडी) की धन राशि भेज दी जाएगी। इस योजना का लाभ प्रदेश के सभी किसान उठा सकते हैं।

गोरखपुर: वन विभाग इस बार 52 लाख पौधे रोपेगा। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो को पूरा सुने और अपने प्रतिक्रिया अवश्य दें धन्यवाद

गोरखपुर: शाहपुर उपकेंद्र की फिर बढ़ेगी क्षमता। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो को पूरा सुने और अपने प्रतिक्रिया अवश्य दें धन्यवाद।

किसानों को दी गई प्राकृतिक खेती और जायद की फसलों की विस्तृत जानकारी। पीएम किसान सम्मान निधि की 16 वीं किस्त जारी होने का लाइव प्रसारण हुआ। खजनी गोरखपुर।। आज ब्लॉक मुख्यालय सभागार में कृषि विभाग द्वारा आयोजित किसान गोष्ठी में जायद की फसलों मूंग,उड़द,सूरजमुखी,चना,मक्का, मूंगफली,हरा चारा,कपास,जूट, धान,ज्वार,खरबूजा,तरबूज,खीरा,ककड़ी,लोबिया,पत्तेदार सब्जियां, टिंडा,तोरई,भिंडी और अरबी आदि की समय से बुवाई करने और उनसे ज्यादा लाभ कमाने से संबंधित जानकारी दी गई। इस दौरान किसान सम्मान उत्सव दिवस मनाने और पीएम नरेंद्र मोदी के द्वारा देश के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की 16 वीं किस्त जारी किए जाने का लाइव प्रसारण भी किया गया। मुख्य अतिथि बीजेपी के मंडल अध्यक्ष धरणीधर राम त्रिपाठी ने कहा कि जब एक गुलदस्ता,फूलों का हार, प्रतीक चिन्ह,अंगवस्त्र या सम्मान पत्र दे कर सम्मानित किया जाता है जिस हम लंबे समय तक याद रखते हैं। उसी प्रकार पीएम मोदी के द्वारा देश के करोड़ो किसानों को वर्ष में 6 हजार रुपए किसान सम्मान निधि के रूप में दे कर अन्नदाता किसानों को सम्मानित किया जा रहा है। बीटीएम इंद्रजीत ने श्रीअन्न (मोटे अनाज)के उत्पादन को बढ़ावा दे कर प्रोत्साहित करने प्राकृतिक खेती और गौ आधारित खेती के लिए जागरूक करने कृषि उपकरणों और सोलर पंप लगाने के लिए किसानों को सब्सिडी देकर प्रोत्साहित करने की जानकारी दी गई। कृषि वैज्ञानिक शिवेंद्र सिंह ने प्राकृतिक खेती से होने वाले लाभ तथा कीटनाशकों और रासायनिक खाद से होने वाली हानि की विस्तृत जानकारी दी गई। कृषि गोष्ठी को अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। इस आयोजन में एडीओ कृषि कमलेश सिंह एडीओ पीपी सतीश मौर्या टीए अर्जुन सिंह प्रवीण कुमार,रामजनम,रविन्द्र यादव कृषि बीज गोदाम के इंचार्ज कन्हैयालाल एटीएम राजेश त्रिपाठी सहित ब्लॉक के दर्जनों किसान एवं समूहों की महिलाएं उपस्थित रहीं।