गोरखपुर फल मंडी भाव 1 मार्च
गोरखपुर सब्जी मंडी भाव 1 मार्च
इंडिया गेम्स मैं गोरखखेलोपुर विश्वविद्यालय खिलाड़ियों का दबदबा
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
विज्ञान दिवस
गोरखपुर में कल से जाएंगे बदला 2 मार्च को वर्ष के आसार
खेलो इंडिया गेम्स में डीडीयू की रंजन ने स्वर्ण और बिट्टू ने जीता रजत पदक
गोरखपुर न्यूज़
सभी चुनावो में भाजपा अन्य सभी पार्टियों को अपने प्रचार अभियान में काफी पीछे छोड़ देती है। इस बार सोशल मीडिया को चुनावी गतिविधियों के संचालन में बनाया है भाजपा ने हथियार खजनी गोरखपुर।। मतदाताओं को साधने के लिए चुनाव में हर बूथ पर वाट्सएप ग्रुप बनाने का भाजपा का पुराना फार्मूला है। लेकिन इस बार के लोकसभा चुनाव में पार्टी कोई कसर छोड़ना नहीं चाहती है। भाजपा ने हर बूथ पर संगठनात्मक और प्रचारात्मक कार्यक्रमों के लिए दो ग्रुप बनाने की योजना बनाई है। संगठनात्मक ग्रुप में पार्टी के पदाधिकारी रहेंगे। जबकि प्रचारात्मक ग्रुप में बूथ क्षेत्र के योजना के लाभार्थियों और प्रतिष्ठित लोगों को भी शामिल किया जाएगा। योजना का क्रियान्वयन भी शुरू कर दिया गया है। संगठनात्मक ग्रुप में बूथ अध्यक्ष समेत 11 सदस्यीय समिति,पन्ना प्रमुख,शक्ति केंद्र संयोजक,शक्ति केंद्र के आईटी संयोजक,मंडल अध्यक्ष और मंडल आईटी संयोजक शामिल होंगे। इसके अलावा बूथ क्षेत्र में रहने वाले राष्ट्रीय,प्रदेश,क्षेत्र और जिले के पदाधिकारियों को भी शामिल किया जाएगा। वहीं प्रचारात्मक ग्रुप में क्षेत्र के सभी मतदाताओं को सहेजने की तैयारी की जाएगी। भाजपा की चुनावी रणनीति के अनुसार गोरखपुर क्षेत्र में कुल 49 हजार 594 वाट्सएप ग्रुप बनेंगे। भाजपा के गोरखपुर क्षेत्र के दायरे में आने वाले गोरखपुर,बस्ती और आजमगढ़ मंडल के सभी 10 प्रशासनिक और 12 संगठनात्मक जिलों में कुल 24 हजार 797 बूथ हैं। पूरे क्षेत्र में 49 हजार 594 वाट्सएप ग्रुप बनाए जाएंगे। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय के अनुसार इस बार के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पूरी सक्रियता के साथ चुनावी गतिविधियां संचालित करने के लिए पार्टी नेतृत्व ने हर बूथ पर दो वाट्सएप ग्रुप बनाने की सलाह दी है। पार्टी गतिविधियों के संचालन के लिए संगठनात्मक ग्रुप और मतदाताओं को साधने के लिए प्रचारात्मक ग्रुप बनाने की जिम्मेदारी आईटी के पदाधिकारियों को सौंप दी गई है। बहुत से बूथों पर इन ग्रुपों का संचालन शुरू भी हो गया है।
