निवेशकों को उद्योग लगाने के फायदे समझाएंगे अफसर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से करेंगे बात

फर्जी नाम से चल रहे थे बिजली कनेक्शन चेयरमैन ने पकड़ा

नए साल पर पार्टी के लिए लेनी होगी प्रशासन से अनुमति ऐसे करें आवेदन

*विशालकाय अजगर देखने जुटी ग्रामीणों की भीड़* खजनी गोरखपुर।। थाना क्षेत्र के सरयां तिवारी गांव में एक बड़ा अजगर निकलने की सूचना पर गांव में हड़कंप मच गया लोग भारी भरकम विशालकाय अजगर को देखने के लिए दौड़ पड़े सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर का रेस्क्यू किया। सरयां तिवारी गांव में नीलकंठ महादेव मंदिर के पास स्थित निलांबुज तिवारी के घर के समीप अजगर दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने क्षेत्रीय वन अधिकारी संतोष पाण्डेय को इसकी सूचना दी। गांव में लगभग 15 फुट लंबे विशालकाय अजगर निकलते ही उसे देखने लोगों की भीड़ लग गई। गांव के शंकर चौहान और सदानंद यादव ने अजगर को देखने के बाद गांव के लोगों को इसकी सूचना दी। गांव के निवासी युवकों अजीत राम तिवारी, आनंद राम तिवारी, प्रमोद गौड़, आकाश तिवारी, प्रभात राम तिवारी, अभिषेक यादव, शंभू पांडेय आदि के सहयोग से अजगर को पकड़ने के बाद वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे डिप्टी रेंजर सत्य प्रकाश चौरसिया,वन रक्षक राम लखन यादव और अन्य स्टाफ के लोग अजगर को अपने साथ ले गए।

खजनी गोरखपुर।। क्षेत्र के ज्यादातर किसानों की रबी की फसलों की बुवाई हो चुकी है। सिंचाई के बाद किसानों के खेतों में तैयार हो रही गेहूं, मटर, सरसों, दलहन,सब्जियों तथा पशुओं के हरे चारे बरसीन आदि फसलों की हरियाली खेतों में नजर आने लगी है। किंतु छुट्टा आवारा पशुओं और नीलगायों के आतंक से किसान परेशान और भयभीत हैं। भरोहियां गांव के निवासी किसान संजय तिवारी और जनार्दन तिवारी ने बताया कि छुट्टा पशु खेती का बहुत नुकसान कर रहे हैं। इसी प्रकार क्षेत्र के किसानों मिश्री लाल सुधाकर,अरविंद चौरसिया, प्रदीप, जवाहिर साहनी,राजू दूबे, भगवान दास,रामसिद्ध गुप्ता,ओमप्रकाश, श्यामबिहारी,भगेलू,सेवक,गिरधारी प्रसाद,नेबूलाल,रामसेवक, रामरेखा आदि ने बताया कि छुट्टा आवारा पशु और नीलगाय गांवों में एक साथ झुंड में निकलते हैं और जिस किसान के खेत में पहुंच जाते हैं वहां एक तिनका हरियाली नहीं बंचती। लोग खेतों के चारों तरफ कंटीले तारों का बाड़ लगा कर अपने खेतों की रक्षा कर रहे हैं। लेकिन नीलगाय छलांग लगा कर उन खेतों में भी पहुंच जाती हैं। किसानों ने बताया कि ठंडी बढ़ गई है और हमें पूरी रात जागकर टोली बनाकर खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है। सरकार ने छुट्टा आवारा पशुओं के लिए पशु आश्रय स्थल बनवाए हैं लेकिन छुट्टा आवारा पशुओं को पकड़ कर उन्हें वहां तक पहुंचाने की जिम्मेदारी किसी को भी नहीं दी गई है। किसानों के वश की बात नहीं है कि पशुओं को पकड़ कर उन्हें भेजें, तैयार हो रही हरी फसलों को बचाने में बड़ी परेशानी हो रही है।

नए साल में वंदेभारत से जाइए प्रयागराज, रात तक लौट भी आएंगे

निवेशकों को उद्योग लगाने के फायदे समझाएंगे अफसर, वीडियो कांफ्रेंसिंग से करेंगे बात

सीएम योगी ने सुनीं 300 लोगों की समस्याएं, बोले- पीड़ितों की सहायता में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

प्रभात फेरी निकाल कर सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

राजीव की डायरी कड़ी संख्या 12 पोषण की थाली से गायब होता पोषण फिर भी फैला सन्नाटा