उत्तर प्रदेश राज्य के गोरखपुर जिला से राज किशोरी सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं का भूमि अधिकार मानव अधिकार है। भूमि तक पहुंचने और उन्हें नियंत्रित करने के सुरक्षित अधिकार और भूमि के उपयोग से प्राप्त होने वाले लाभ घरेलू आय और अवसरों को निर्धारित करने के लिए महत्वपूर्ण हैं। विवाहित महिलाओं पर अपने जीवनसाथी द्वारा पैतृक संपत्ति पर अपने अधिकारों को छोड़ने के लिए लगातार दबाव डाला जाता है।अधिकारों को समझना एक जटिल और चुनौतीपूर्ण कार्य है, लेकिन यह एक अधूरा मानवाधिकार संघर्ष है।