उत्तर प्रदेश राज्य के गोरखपुर जिला से राजकिशोरी सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि भारतीय परिपेक्ष्य से सम्पूर्ण सन्दर्भ को देखें तो पाएंगे कि दो प्रकार के व्यवधान महिलाओं को संपत्ति के अधिकारी होने से वंचित करते हैं। पहला पुरुष प्रधान समाज किसी भी परिस्थिति में महिलाओं को प्रभुत्व का सबसे महत्वपूर्ण साधन, यानी भूमि, देने के लिए तैयार नहीं हैं। दूसरा कारण यह है कि महिलाएं स्वयं भावनात्मक कारणों से अपने अधिकार को छोड़ देती हैं।इसके लिए पुरुष उन पर दबाव डालते हैं कि यदि वो सम्पत्ति के लिए कानून का सहारा लेंगी तो उनको पारिवारिक सम्बन्ध तोड़ना होगा