उत्तर प्रदेश राज्य के गोरखपुर जिला से राजकिशोरी सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि शिक्षा का अधिकार एक मानव अधिकार है और निरक्षरता को समाप्त करना शिक्षा तक समान पहुंच सुनिश्चित करना है। ऐसा करने और शिक्षा के सभी स्तरों पर लैंगिक अंतर को समाप्त करने से महिलाओं और लड़कियों को सशक्त बनाया जा सकता है और इस प्रकार महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ सभी प्रकार के भेदभाव और हिंसा को समाप्त किया जा सकता है।