उत्तर प्रदेश राज्य के गोरखपुर जिला से तारकेश्वरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि लड़कियों और महिलाओं का लापता होना एक गंभीर समस्या है। यह समाज में चिंता का विषय है। इस समस्या के प्रमुख कारण हैं - मानव तस्करी,घरेलू हिंसा,जबरन विवाह और सामाजिक दबाव। लड़कियों और महिलाओं को मानव तस्करी द्वारा वैश्यावृति,बंधुआ मजदूरी सहित अन्य कार्यों के लिए बेचा जाता है। घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाएं अपने घर से भागने को मजबूर होती हैं