उत्तर प्रदेश राज्य के गोरखपुर जिला से राजकिशोरी सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि किसी भी देश के विकास के लिए महिला शिक्षा बहुत महत्वपूर्ण है। लड़कियों और महिलाओं को उचित संसाधन उपलब्ध कराना आवश्यक है। लड़कियों और महिलाओं में अपने देश के आर्थिक विकास में योगदान करने की क्षमता होती है, वे अपने परिवार के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं, लड़कियों को शिक्षित करने से जीवन की रक्षा होती है और मजबूत परिवार समुदायों और अर्थव्यवस्थाओं का निर्माण होता हैं। एक शिक्षित महिला आबादी वाले देश की उत्पादकता को बढ़ाती है और आर्थिक विकास को भी बढ़ावा देती है। अगर महिलाएं शिक्षित हैं, तो वे अपने घर की सभी समस्याओं का समाधान कर सकती हैं। समाधान यह हो सकता है कि महिला शिक्षा राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास में मदद करती है और एक राष्ट्र के आर्थिक विकास और सकल घरेलू उत्पाद के विकास में मदद करती है महिला शिक्षा एक अच्छे समाज के निर्माण में मदद करती है।