उत्तर प्रदेश राज्य के गोरखपुर जिला से राजकिशोरी सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं से यह पूछने पर कि उनके लिए भूमि का क्या अर्थ है। बातचीत इस बिंदु पर पहुंचती है कि महिलाओं की गरिमा जमीन से कैसे जुड़ी है यहाँ तक की जमीन का मालिक होने का विचार ही महिलाओं को आश्चर्य में डालना है।और सशक्त बनाने के लिए बाध्य हो सकता है। शायद इसलिए कि भूमि एक बड़ी संपत्ति है, महिलाओं को न केवल उनके भूमि अधिकारों के बारे में सूचित किया जाना चाहिए, बल्कि यह भी बताया जाना चाहिए कि उनकी गरिमा इस अधिकार से कैसे जुड़ी हुई है। इससे वे भूमि को अपने सम्मानजनक जीवन जीने का माध्यम समझ पायेंगी जिसकी उन्हें आकांक्षा भी होती है और जिस तक पहुँचा भी जा सकता है।