उत्तरप्रदेश राज्य के गोरखपुर जिला से राजकिशोर सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि शिक्षा को मजबूत करने का काम बेहतर कौन कर सकता है, पुरुष हो या महिला, चाहे हम कितना भी कहें, आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं, लेकिन सच्चाई हम सभी को पता है। आज भी हमारे देश में कई पिछड़े दिमाग वाले लोग महिलाओं को शिक्षित करना पैसे की बर्बादी मानते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि वे शादी कर लेंगे और दूसरे घर जाकर वहीं बस जाएंगे। क्योंकि उन्हें घर ही तो संभलना है तो पढ़ कर क्या करेंगे कई लोग मानते हैं कि शिक्षित महिलाओं को दबाया नहीं जा सकता है और वे खुद को सर्वश्रेष्ठ मानते हैं।