उत्तरप्रदेश राज्य के गोरखपुर जिला से राजकिशोरी सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही हैं कि एक कारण यह है कि विरासत के कानून में एकरूपता की कमी है, कई धार्मिक समुदायों के अपने कानून उन पर और कई जनजातियों पर लागू होते हैं। कई आदवासी समुदाय अपने स्वयं के प्रथागत कानूनों द्वारा शासित होते हैं, जिनमें से अधिकांश महिलाओं को संपत्ति, कृषि भूमि या अन्य अचल संपत्ति देने के लिए अनिच्छुक हैं। यह भूमि के विभाजित होने या लड़की के विवाह पर भूमि पर परिवार के अधिकार के खो जाने के डर के कारण है।