उत्तरप्रदेश राज्य के गोरखपुर जिला से अनुराधा श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि लैंगिक असमानता लिंग के आधार पर महिलाओं के खिलाफ भेदभाव को दर्शाता है और पारंपरिक रूप से महिलाओं को घर और समाज दोनों में समाज के एक कमजोर वर्ग के रूप में देखा जाता है। महिलाओं के खिलाफ भेदभाव दुनिया भर में प्रचलित है। भारतीय समाज में महिलाओं को अक्सर घरेलू काम के लिए उपयुक्त माना गया है। घर में महिलाओं का मुख्य कार्य भोजन की व्यवस्था करने और बच्चों की परवरिश तक सीमित हैं। यह अक्सर देखा गया है कि घर के लिए लिए गए निर्णयों में महिलाओं की कोई भूमिका नहीं होती है