उत्तरप्रदेश राज्य के गोरखपुर जिला से तारकेश्वरी श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं को पुरुषों के समान अधिकार मिलना सामाजिक न्याय और समानता का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। समाज की प्रगति और विकास के लिए यह अवधारणा आवश्यक है। महिलाओं को समान अधिकार देने से न केवल उनका व्यक्तिगत विकास होता है, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव भी आते हैं। सबसे पहले शिक्षा का अधिकार है। उच्च शिक्षा को आगे बढ़ाने का समान अवसर मिले ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और सशक्त तरीके से समाज में अपनी भूमिका निभा सकें। यह भी महिलाओं के आर्थिक और स्वतंत्रता अधिकारों का एक महत्वपूर्ण पहलू है। स्वास्थ्य सेवाओं तक महिलाओं की पहुंच भी सुनिश्चित की जानी चाहिए ताकि स्वस्थ जीवन जीने के लिए महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं और प्रसूति देखभाल की सुविधा मिल सके।