उत्तरप्रदेश राज्य के गोरखपुर जिला से तारकेश्वरी श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं के भूमि सशक्तिकरण का अधिकार एक अनकही कहानी है। यह ग्रामीण भारत में महिला सशक्तिकरण के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। परंपरागत रूप से, भूमि का स्वामित्व पुरुषों के हाथों में रहा है, जिससे महिलाओं को आर्थिक निर्भरता और सामाजिक समानता मिली है। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को भूमि अधिकार प्रदान करना है ताकि वे न केवल आर्थिक रूप से स्वतंत्र हो सकें बल्कि समाज में भी उनकी आवाज हो सके।