उत्तरप्रदेश राज्य के गोरखपुर जिला से तारकेश्वरी श्रीवस्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि आर्थिक स्वतंत्रता महिलाओं को ऐसे निर्णय लेने में सक्षम बनाती है जो उनके आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और उन्हें समाज में एक सम्मानजनक स्थान अर्जित करते हैं। इसके साथ ही समाज के विकास के लिए महिलाओं का सम्मान भी आवश्यक है। महिलाओं के सम्मान का मतलब है कि उन्हें सम्मान, अवसर, अधिकार और सुरक्षा दी जानी चाहिए। महिलाओं, समाज का सम्मान सुनिश्चित करना। उनके बारे में जागरूकता फैलाना और लैंगिक सहायता को बढ़ावा देना आवश्यक है। महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से समर्थन देना सरकार और समाज दोनों का दायित्व है। विकास के लिए समान अवसर प्रदान करना इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, रोजगार के अवसर और कानूनी सहायता शामिल हैं महिलाओं के खिलाफ हिंसा और भेदभाव को समाप्त करने के लिए सख्त कानूनों का पालन करें।