भारत के किस राज्य में है नदियों का मायका मध्यप्रदेश की नर्मदा नदी पश्चिम दिशा में बहने वाली स्थानीय रूप से इसे रेवा नदी भी कहा जाता है। भारत की पांचवीं सबसे बड़ी नदी है, जिसकी कुल लंबाई 1312 किमी बताई जाती है। जो कि तकरीबन 1022 किमी लंबी दूरी मध्यप्रदेश में तय करती है। मध्यप्रदेश को नदियों का मायका कहा जाता है। यहां छोटी बड़ी कुल 207 नदियां बहती हैं। कुछ प्रमुख नदियों में नर्मदा, चंबल, ताप्ती, यमुना, बेतवा, सोन, तवा, क्षिप्रा, गोदावरी,केन,बेनगंगा, सिंध, गार, कालीसिंध, शक्कर, वर्धा, छोटी तवा, कुंवारी, कुनू, धसान, पार्वती या पारा,टोंस या तमसा,माही,पेंच,कन्हान,तिंदोली, बनास,कानर, मान,बरना, काली, पूर्णा,शिवा,बोरी,शेर,जोहिला,गोपद,रिहंड, बिना,धसाना, देनवा, सप्तवा,मालनी आदि प्रमुख और सहायक नदियों के नाम हैं। माही यहां की सबसे छोटी नदी है। वहीं ताप्ती सबसे सुंदर नदी है। मध्यप्रदेश की जीवन दायिनी नदी नर्मदा नदी को कहा जाता है। यह मध्यप्रदेश में 16 जिलों से होकर कुल 1077 किमी की दूरी तय करते हुए गुजरात राज्य की ओर निकल जाती है। वहीं मध्य प्रदेश की गंगा बेतवा नदी को और मालवा की गंगा क्षिप्रा नदी को कहा जाता है। मध्यप्रदेश से होकर ही पृथ्वी की कर्क रेखा भी गुजरती है इसलिए मध्यप्रदेश को भारत का दिल भी कहा जाता है।