खजनी कस्बे में पुर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन की बैठक हुई। खजनी गोरखपुर।। कस्बे में रामपुर पांडेय मार्ग पर स्थित आशुतोष पैलेस में पुर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन की बैठक संपन्न हुई। पीपीए के खजनी तहसील अध्यक्ष हिमांशु शुक्ला की अध्यक्षता में हुई बैठक का संचालन चंद्र कुमार सिंह सोनू ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए पत्रकार जे.पी.कुशवाहा ने कहा कि खबरों के संकलन के दौरान ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकार साथियों को कई प्रकार की विषम परिस्थितियों और सामाजिक विरोध का सामना करना पड़ता है। किंतु कलम के सिपाही पत्रकार साथी निष्पक्षता के साथ सच को समाज के सामने रखते हैं। अन्याय अत्याचार हर दौर में होते हैं और पीड़ितों को न्याय दिलाने और उनके साथ खड़े रहने वालों में हमेशा एक न्याय प्रिय पत्रकार ही होता है। बैठक को कौशल सिंह, मुहम्मद हनीफ, कुमारी अंजली शुक्ला सहित अन्य ने भी संबोधित किया। बैठक के दौरान पत्रकारिता और पत्रकारों के हित से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई, जिसमें उपस्थित पत्रकारों के सुझाव लिए गए। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में हिमांशु शुक्ला ने सभी पत्रकार साथियों को एक दूसरे का सहयोग करने संगठित रहने और पत्रकारों के हित से जुड़े सभी मुद्दों पर आपसी विद्वेष भूल कर साथ रहने की सलाह दी। आभार ज्ञापन के साथ बैठक का समापन किया गया।
