गोरखपुर। बाराबंकी जनपद से शादी में आये हुए व्यक्ति का ट्राली बैग रेलवे स्टेशन गोरखपुर के गेट नं0-2 पर ऑटो रिक्शा में भूलवश छूट गया था। ट्राली बैग में कपड़े व कीमती जेवरात थे, इसके संबंध में आवेदक द्वारा रेलवे चौकी प्रभारी थाना कैंट को सूचना दिया गया था। जिस पर चौकी प्रभारी रेलवे महेश कुमार चौबे व कांस्टेबल संजीत यादव द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए त्रिनेत्र कैमरों की मदद से आवेदक का बैग बरामद किया गया। जिसमें आवेदक के समस्त जेवरात एवं कपड़ थे । जिसे आज दिनांक 06 फरवरी 2024 को आवेदक को बुलाकर सुपुर्द किया गया। पीड़ित द्वारा कैण्ट पुलिस की सराहना की गई।