गोरखपुर। साहबगंज किराना मंडी के व्यापारी नेता मनीष जैन और बंटी जैन के नेतृत्व में व्यापारियों ने अयोध्या में राम मंदिर की पूजा करने वाले पुरोहितों का गोरखपुर सहाबगंज मंडी में अंग वस्त्र स्मृति चिन्ह और श्रीराम पटका पहनकर सम्मान किया गया। इस दौरान मनीष जैन ने कहा कि राम मंदिर केवल 500 साल के छिपे दाग को समाप्त होने तक मत देखिए यह मंदिर देश को एक नया दिशा देने का काम करेगा, देश का एक बार फिर से अपने विश्व गुरु होने का मार्ग प्रशस्त करने जा रहा है। राम मंदिर देश को एक बार फिर से विश्व गुरु बनाएगा यह देश के लोगो को भरोसा होने लगा है।