गोरखपुर। रामगढ़ ताल थाना क्षेत्र के रामगढ़ ताल स्थित नौका विहार पर 26 जनवरी के दिन में उस वक्त हड़कंप मच गया जब नौका विहार पर जुटे हजारों के भीड़ के बीच में एक लड़की के साथ टेडी बियर का वस्त्र पहनकर एक मनचले ने छेड़खानी का आरोप लगाते हुए लड़की ने पिटाई शुरू कर दिया। मनचले की पिटाई होते देख आस पास के लोगों ने बीच बचाव करने की काफी कोशिश की लेकिन युवती मनचले को लात घुसो से पीटती रही। जब लड़की का गुस्सा शांत हुआ तब लड़की ने मनचले को छोड़ा।
