खजनी गोरखपुर।। जिले के पुलिस कप्तान एसएसपी डाॅक्टर गौरव ग्रोवर के निर्देशानुसार नए साल 2024 के पहले दिन आज खजनी थाना परिसर में थाने के सभी बीपीओ (बीट पुलिस आॅफीसर) चौकी प्रभारी,एसआई, स्थानीय पत्रकारों और गणमान्य लोगों के साथ समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान समाज में पुलिस और पत्रकारों की भूमिका विषय पर एक संक्षिप्त परिचर्चा का आयोजन भी किया गया। बैठक में थानाध्यक्ष गौरव आर कन्नौजिया ने विगत वर्ष 2023 में गोरखपुर जिले में अपराधियों तथा अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस विभाग द्वारा की गई सभी कार्यवाहियों का विवरण प्रस्तुत किया। साथ ही आपरेशन त्रिनेत्र,मिशन शक्ति के कार्य और महिलाओं से जुड़े अपराधों पर नियंत्रण,जन सुनवाई काउंटर, साइबर क्राइम से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने नए वर्ष में भी समाज में अपराध नियंत्रण तथा शांति व्यवस्था के लिए परस्पर सहयोग की अपील की। इस दौरान पत्रकार उमेश तिवारी, अर्द्धचंद्रधारी त्रिपाठी,राम अशीष तिवारी, चंद्र कुमार सिंह उर्फ सोनू, एसआई विवेक चतुर्वेदी सोनेंद्र सिंह सहित अन्य ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी और क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।