शेखपुरा।। शेखपुरा जिले के घाटकुसुंभा प्रखंड क्षेत्र में प्रत्येक वर्ष दर्जनों लोगो की पानी में डूबने से मौत हो जाती है। इससे बचाव के लिए जिला आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से प्रखंड क्षेत्र के 300 बच्चों को सुरक्षित तैराकी का पांच चरणों में प्रशिक्षण दिया गया। तैराकी प्रशिक्षण के लिए पहले डीहकुसुम्भा गांव के डाक स्थान तालाब का चयन किया गया था। लेकिन पानी कम और गंदा रहने के कारण यहां से हटाकर भदौसी गांव के पश्चिमी तालाब का चयन किया गया था। जहां अंतिम चरण के 12 दिनों से चल रहे प्रशिक्षण की समाप्ति के बाद मध्य विद्यालय कोसुम्भाघाट में गुरुवार को 6 से 18 वर्ष के बच्चों और किशोरों को सुरक्षित तैराकी का प्रशिक्षण प्राप्त करने का प्रमाण पत्र व मेडल दिया गया। वहीं मास्टर ट्रेनर संतोष कुमार ने बताया कि इस प्रशिक्षण में तैराकी, डूबे हुए व्यक्ति के पेट से पानी निकालने की विधि, ड्राई रेस्क्यू एवं वेट रेस्क्यू के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों से तैराकी प्रशिक्षण प्राप्त करने के योग्य तीन सौ बच्चों को पांच चरणों में 30-30 की टीम बनाकर प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान उक्त प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले बच्चों को सीओ नीखत प्रवीण ने मेंडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। घाटकुसुम्भा।। शेखपुरा जिले के घाटकुसुंभा प्रखंड क्षेत्र में प्रत्येक वर्ष दर्जनों लोगो की पानी में डूबने से मौत हो जाती है। इससे बचाव के लिए जिला आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से प्रखंड क्षेत्र के 300 बच्चों को सुरक्षित तैराकी का पांच चरणों में प्रशिक्षण दिया गया। तैराकी प्रशिक्षण के लिए पहले डीहकुसुम्भा गांव के डाक स्थान तालाब का चयन किया गया था। लेकिन पानी कम और गंदा रहने के कारण यहां से हटाकर भदौसी गांव के पश्चिमी तालाब का चयन किया गया था। जहां अंतिम चरण के 12 दिनों से चल रहे प्रशिक्षण की समाप्ति के बाद मध्य विद्यालय कोसुम्भाघाट में गुरुवार को 6 से 18 वर्ष के बच्चों और किशोरों को सुरक्षित तैराकी का प्रशिक्षण प्राप्त करने का प्रमाण पत्र व मेडल दिया गया। वहीं मास्टर ट्रेनर संतोष कुमार ने बताया कि इस प्रशिक्षण में तैराकी, डूबे हुए व्यक्ति के पेट से पानी निकालने की विधि, ड्राई रेस्क्यू एवं वेट रेस्क्यू के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों से तैराकी प्रशिक्षण प्राप्त करने के योग्य तीन सौ बच्चों को पांच चरणों में 30-30 की टीम बनाकर प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान उक्त प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले बच्चों को सीओ नीखत प्रवीण ने मेंडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सुनिए एक प्यारी सी कहानी। इन कहानियों की मदद से आप अपने बच्चों की बोलने, सीखने और जानने की समझ बढ़ा सकते है। ये कहानी आपको कैसी लगी? क्या आपके बच्चे ने ये कहानी सुनी? इस कहानी से उसने कुछ सीखा? क्या आपके पास भी कोई नन्ही कहानी है? हमें बताइए, फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।
जन्म से आठ साल की उम्र तक का समय बच्चों के विकास के लिए बहुत खास है। माता-पिता के रूप में जहाँ हम परवरिश की खूबियाँ सीखते हैं, वहीँ इन खूबियों का इस्तेमाल करके हम अपने बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा दे सकते है। आप अपने बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ाने और उन्हें सीखाने के लिए क्या-क्या तरीके अपनाते है? इस बारे में बचपन मनाओ सुन रहे दूसरे साथियों को भी जानकारी दें। अपनी बात रिकॉर्ड करने के लिए दबाएं नंबर 3.
बरबीघा प्रखंड क्षेत्र के विश्व प्रसिद्ध सामस गांव स्थित विष्णुधाम मंदिर परिसर में शेखपुरा जिला प्रशासन की ओर से विष्णुधाम महोत्सव का आयोजन किया गया , मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे , डीडीसी अरूण कुमार झा , विधायक विजय सम्राट ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत रूप से उद्घाटन किया , वही इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार सिंह , राजद जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह, सीपीआई नेता प्रभात कुमार पाण्डेय , सामस पंचायत के मुखिया बेबी देवी , मुखिया प्रतिनिधि पिंटू पासवान आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का सम्बोधित करते विधायक विजय सम्राट ने कहा कि यह विष्णुधाम महोत्सव पहली बार जिला प्रशासन के द्वारा किया जा रहा है , इस प्राचीन काल के मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में घोषित करने हेतु हमने विधानसभा में भी आवाज उठाया है, जो कि स्वीकृत किया जा चुका है, सरकार मुझे पुरी उम्मीद है कि जल्द ही इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा । वही इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
चेवाड़ा प्रखंड के ग्राम करंडे में 27लाख की लागत से निर्मित स्वास्थ्य उपकेंद्र एवं सियानी में 75 लाख की लागत से निर्मित स्वास्थ्य एवम खुशहाली केंद्र का विधायक के कर कमलों से उद्धघाटन किया गया.अस्पताल के निर्माण होने से आसपास के गांव के मरीजों को काफी सुविधा मिलेगी.सारी सुविधा से सुसज्जित अस्पताल में 24 घंटे डॉक्टर एवम स्वास्थ कर्मी उपलब्ध रहेंगे.मेरा एकमात्र लक्ष्य है स्वस्थ होगा शेखपुरा खुशहाल रहेगा मेरा शेखपुरा.इस कार्यक्रम में सिविल सर्जन शेखपुरा डॉ अशोक कुमार सिंह, जिला राजद जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह, सीपीआई जिला सचिव प्रभात पांडेय, सीपीआई नेता कमलेश मानव, कमलेश प्रसाद, जिशान रिजवी पूर्व जिलाध्यक्ष संजय सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राम नरेश यादव,जिलाध्यक्ष व्यवसायिक प्रकोष्ठ सोनू साव, महासचिव बालाकांत पांडेय, कांग्रेस वरिष्ठ नेता रामकिशुन सिंह, संतोष, मुखिया भारत यादव, प्रखंड अध्यक्ष चेवाडा जनार्दन यादव , अखलेश सिंह, वेस्ट नेता राजेन्द्र यादव, मुखिया विनोद चौरसिया युवा नेताब्रकेश रंजन उर्फ धुरी,जन्रदान यादव, प्रखंड अध्यक्ष शेखपुरा अशोक सिंह, सुभाष पासवान , एवम विनय यादव, बाल्मिकी यादव प्रभाष पांडेय, नागो, रंजीत, राजेश केवट, अनिल मंडल, महेश महतो ,युगल महतो अन्य लोग शामिल हुए.विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र में बेरोजगारी को दूर करने के उद्देश्य शुक्रवार को एस आई एस विशेष भर्ती अभियान का लगाया गया शिविर.इस बात की जानकारी देते हुए राजीव रंजन भारतीय अधिकारी ने बताया कि चेवाड़ा प्रखंड में शुक्रवार को एस आई एस का विशेष भारतीय अभियान का शिविर लगाया गया जो कि यह शिविर में कई लोगों ने भाग लिया जिसमें तीन पोस्ट एस आई एस गार्ड सुपरवाइजर एवं स्वानदस्ता के लिए .विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। हो जाइए तैयार, हंसने-हंसाने के लिए... सुनिए हंसी-मज़ाक में डूबे हंसगुल्ले और रिकॉर्ड कीजिए अपने चुटकुले, मोबाइल वाणी पर, फोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।
शेखपुरा में विकसित भारत संकल्प यात्रा का रथ घाटकुसुम्भा प्रखंड के डीहकुसुम्भा व भदौसी पंचायत के विभिन्न गांवों में पहुंचा। जहां रथ पहुंचने पर लोगों ने उसका स्वागत किया। साथ ही रथ के साथ चल रहे भाजपा के क्षेत्रीय प्रभारी, संतोष पाठक,भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश मंत्री रेशमा भारती, जिलाध्यक्ष डॉ सुधीर कुमार, विपीन मंडल सहित कई नेताओं को लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने रेशमा भारती को फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। जहां जिले के विभिन्न प्रखंडों से गुजरते हुए गांव में रथ पहुंचने पर लोगों के बीच उत्साह देखी जा रही थी। मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने ग्रामीणों को विकसित भारत का संकल्प दिलाया। रथ में लगे एलईडी के माध्यम से लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संदेशों को सुना। उनके नेतृत्व में देश में चल रहे विकास कार्यों की चर्चा की गई। किसानों, महिलाओं,दिव्यांगों व अन्य लोगों के लिए भारत सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में लोगों को विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश मंत्री रेशमा भारती ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में विभिन्न योजनाओं को लागू कर कमजोर वर्ग के लोगों को मुख्य धारा में लाने का काम किया गया है। केन्द्र सरकार द्वारा आवागमन को सुविधाजनक बनाने के लिए गांव-गांव सड़क का जाल बिछाया गया है। ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।
दनियावा-शेखपुरा रेल लाइन बिछाने के कार्य में बरबीघा अंचल के नारायणपुर मौजा के किसानों को भूमि के बदले सरकारी उचित मुआवजा न मिलने का विरोध जारी है। एक तरफ प्रशासन द्वारा जहां किसानों के भूमि का मुआवजा देने में लापरवाही की जा रही है। मंगलवार को भी लगातार चौथे दिन नारायणपुर में चल रहे रेलवे कार्य के विरोध में चार दिन से किसान समियाना तंबू लगाकर शांतिपूर्वक दिन रात धरने पर बैठे हैं। इस कपकपाती ठंड में जहां आम लोग शाम ढलने से पहले अपने घरों में दुबके जा रहे हैं। वहीं ठिठुरन भरे रात में भी किसान के अलावा सेवन कर धरने पर डटे हुए हैं। दिन हो या रात मुआवजे को लेकर आंदोलन कर रहे महिला, पुरुष और बुजुर्ग किसानों के हौसले को देख प्रशासन का हौसला धीरे-धीरे टूटता दिख रहा है। कुछ दिन पूर्व किसानों से बातचीत करने पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा पहुंचे थे। जहां उन्होंने किसानों को समझाने का भी प्रयास किया। लेकिन किसान बिना सही मुआवजे के धरने से हटने को तैयार नहीं हुए। अब धरने पर बैठे बुजुर्ग किसान दरोगी महतो, शिव दानी महतो, राजेंद्र प्रसाद, सुरेश पंडित सहित कई महिला किसानों ने बताया की प्रशासन द्वारा बीच-बीच में डराने धमकाने का भी प्रयास किया जा रहा है। किसानों का आरोप है कि प्रशासन के आदेश पर मंगलवार दोपहर को वहां से चलंत शौचालय हटा लिया गया। बाद में अधिकारियों द्वारा लाठी-डंडे से पीटने की स्थिति बनाते हुए डराया धमकाया गया। किसानों ने कहा कि लोकतंत्र में शांति पूर्वक धरने के बावजूद अगर प्रशासन द्वारा सख्ती की गई तो वह लोग आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे। इधर रेलवे के द्वारा अधिगृहीत भूमि के आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों को भी हड़काया जा रहा है। उनके खेतों में लगे फसलों को नुकसान हो रहा है।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।