शेखपुरा श्रम संसाधन विभाग के तत्वाधान में जिला नियोजनालय शेखपुरा द्वारा जॉब कैम्प का आयोजन किया जाना है। जिसमें एस॰आई॰एस॰ इंडिया सिक्युरिटी प्राईवेट लिमिटेड भाग ले रही है। जिला नियोजन पदाधिकारी द्वारा विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि शेखपुरा जिले के सभी छः प्रखंडों में जॉब कैम्प का आयोजन दिनांक 19.12.2023 से 05.01.2024 तक अलग-अलग तिथियों में आयोजित किया जाएगा। जिसमें 21 वर्ष से 36 वर्ष आयु वर्ग के 10वीं/12वीं पास शारीरिक रुप से स्वस्थ 167.5 सेमी॰ लंबा एवं 55 से 90 किलोग्राम बजन के पुरुष प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। उक्त जॉब कैम्प में एस॰आई॰एस॰ इंडिया लिमिटेड, चकाई, जमुई के द्वारा परमानेंट जॉब इंटरव्यू के द्वारा नियुक्ति किया जाएगा। भर्ती कैम्प दिनांक 19.12.2023 से 20.12.2023 तक प्रखंड कार्यालय शेखपुरा में, दिनांक 21.12.2023 से 22.12.2023 तक प्रखंड कार्यालय चेवाड़ा में, दिनांक 26.12.2023 से 27.12.2023 तक प्रखंड कार्यालय अरियरी में, दिनांक 28.12.2023 से 29.12.2023 तक प्रखंड कार्यालय घाटकुसुम्भा में, 03.01.2024 से 04.01.2024 तक प्रखंड कार्यालय बरबीघा में एवं दिनांक 05.01.2024 से 06.01.2024 तक प्रखंड कार्यालय शेखोपुरसराय में आयोजित की जाएगी। ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।