"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिलदेव शर्मा सर्दी के मौसम में मुर्गी आवास की सफाई कैसे करें इसकी जानकारी दे रहे है। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। हो जाइए तैयार, हंसने-हंसाने के लिए...

हमारे देश में सभी को शिक्षा का अधिकार है लेकिन लड़कियों को इसके लिए कहीं अधिक संघर्ष करना पड़ता है। कई बार घर के काम के बोझ के साथ स्कूल के बस्ते का बोझ उठाना पड़ता है तो कभी लोगों की गंदी नज़रों से बच-बचा के स्कूल का सफर तय करना पड़ता है। जैसे-तैसे स्कूल पहुंचने के बाद भी यौन शोषण और भावनात्मक शोषण की अलग चुनौती है जो रोज़ाना उनके धैर्य और हिम्मत की परीक्षा लेती है। ऐसे में लड़कियों के लिए सुरक्षित माहौल बनाने की जिम्मेदारी शासन-प्रशासन के साथ साथ समाज की भी है। तब तक आप हमें बताइए कि * -----लड़कियों के स्कुल छोड़ने के या पढ़ाई पूरी ना कर पाने के आपको और क्या कारण नज़र आते है ? * -----आपके हिसाब से हमें सामाजिक रूप से क्या क्या बदलाव करने की ज़रूरत है , जिससे लड़कियों की शिक्षा अधूरी न रह पाए।

सुनिए एक प्यारी सी कहानी। इन कहानियों की मदद से आप अपने बच्चों की बोलने, सीखने और जानने की समझ बढ़ा सकते है।ये कहानी आपको कैसी लगी? क्या आपके बच्चे ने ये कहानी सुनी? इस कहानी से उसने कुछ सीखा? क्या आपके पास भी कोई नन्ही कहानी है? हमें बताइए, फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।

जन्म से आठ साल की उम्र तक का समय बच्चों के विकास के लिए बहुत खास है। माता-पिता के रूप में जहाँ हम परवरिश की खूबियाँ सीखते हैं, वहीँ इन खूबियों का इस्तेमाल करके हम अपने बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा दे सकते है।आप अपने बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ाने और उन्हें सीखाने के लिए क्या-क्या तरीके अपनाते है? इस बारे में बचपन मनाओ सुन रहे दूसरे साथियों को भी जानकारी दें। अपनी बात रिकॉर्ड करने के लिए दबाएं नंबर 3.

राजद महिला प्रदेश उपाध्यक्ष कुमारी विनीता भारती ने छात्र - युवाओं के बीच जाकर मधेपुरा मेँ आगामी 24 जनवरी को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जन नायक कर्पूरी ठाकुर जी के 100 वॉ जयंती जन्मशताब्दी सामारोह मेँ श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल मेँ आयोजित कार्यक्रम किए जाने को लेकर छात्र - युवाओं के बीच संवाद स्थापित करके आमंत्रित किया... वहीं कुमारी विनीता भारती ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल अपने सभी पूर्वजों का सम्मान किया है और आगे भी सम्मान करते रहेगी...हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री लालू प्रसाद यादव व युवाओं के आइकॉन उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के आह्वान पर आगामी 24 को जनवरी को नायक कर्पूरी ठाकुर के जयंती को जन्मशताब्दी सामारोह मानाने जा रही है जिसमें मधेपुरा जिला के छात्र - युवाओं,माताओं व बहनों की भागीदारी कैसे अधिक से अधिक हो इसके लिए लोगों से मिल रही हूँ और लोगों को आमंत्रित भी कर रही हूँ ताकि आगामी 24 जनवरी को जन्मशताब्दी सामारोह ऐतिहासिक हो सके...मधेपुरा मेँ बिहार सरकार ने जन नायक कर्पूरी ठाकुर के नाम पर मेडिकल कॉलेज भी स्थापित किया है इसलिए भी मधेपुरा की भागीदारी अवश्य अधिक होनी चाहिए ...आज बिहार सरकार ने सरकार ने बड़े पैमाने पर स्मारकीय कदम उठाए हैं जिनमें राज्य में जन नायक कर्पूरी ठाकुर के नाम पर कई स्टेडियमों का नामकरण, अधिकांश जिलों में कई कॉलेजों और मूर्तियों की स्थापना, कर्पूरी ठाकुर संग्रहालय, समस्तीपुर और दरभंगा में जन नायक कर्पूरी ठाकुर अस्पतालों का प्रकाशन शामिल है... लागातार जन नायक के नाम पर राष्ट्रीय जनता दल कई और चीजे का निर्माण करा रही है और आगे भी कराएगी ...मधेपुरा के छात्र युवाओं ने कहा की सभी जिलों से अधिक की संख्या मेँ लोग मधेपुरा से कार्यक्रम मेँ शामिल होंगे और कार्यक्रम को सफल बनाएंगे...

मधेपुरा सदर अनुमंडल के मुरलीगंज नगर पंचायत स्थित राम-जानकी ठाकुरवाड़ी गोसाई टोला से भर शोभायात्रा निकाली गई ।यह यात्रा मुरलीगंज नगर पंचायत के सभी चौक चौराह होते हैं पुण यज्ञ स्थल पर पहुंच कर संपन्न हुआ। शोभा यात्रा में महिलाओं में काफी उत्साह देखी गई सभी महिलाओं ने जय श्री राम के नारे लगाते रहे

दोस्तों, “चलो चलें" इस एपिसोड में में आप सुनेंगे अयोध्या के बारे में, जो अयोध्या के साथ ही साकेत और अवधपुरी भी है। यहाँ आप जानेंगे अयोध्या शहर के इतिहास से लेकर भूगोल तक, खाने के ठिकानों से लेकर घूमने की जगहों तक सबकुछ, जानेंगे उस शहर के बारे में उस शहर के लोगों से कि वे क्या खाते हैं और कहां घूमते हैं ? ज्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें...

हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। हो जाइए तैयार, हंसने-हंसाने के लिए...

दो माह से मधेपुरा जिले के कई प्रखंड में नीलगाय ने आंतक मचाया हुआ है। किसान के फसलो को नीलगाय बर्बाद कर रहा है इस संबंध में किसान ने सभी जनप्रतिनिधि एवं विभागीय पदाधिकारी से गुहार लगा रही है अभी तक पदाधिकारी के द्वारा कोई भी ठोस कदम नहीं उठाई गई है