उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के.सी.चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही है। उनमें से एक है महिला सशक्तिकरण और महिला सशक्तिकरण तब सफल होगा,जब महिलाओं को भूमि सम्बंधी अधिकार दिया जाएगा।महिलाएं खेतों में बढ़ - चढ़ कर काम करती हैं। मगर उनके नाम पर जमीन नही होता है।क्षेत्र की कई महिलाओं का कहना है कि उनको भी समपत्ति का अधिकार दिया जाए। महिलाओं को सम्पत्ति का अधिकार जब तक नहीं मिलेगा तब तक समानता का अधिकार देखने को नही मिलेगा।शिक्षा के अभाव में महिलाएं अपने हक़ से वंचित रह जाती हैं
