दरौदा प्रखंड क्षेत्र में आज बसंत पंचमी पूजा को लेकर हाथ तरफ उत्साह देखने को मिल रहा है प्रखंड क्षेत्र में कई जगहों पर मां शारदा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी जिसको लेकर लोग लगे हुए हैं वहीं बसंत पंचमी पूजा को लेकर हर तरफ उत्साह देखा जा रहा हैबच्चों में खासकर कुछ ज्यादा ही उत्साह देखने को मिल रहा है
जैसा की आपको पता ही है की वसंत ऋतू को ऋतुओं का राजा कहा जाता है और वसंत पंचमी का त्यौहार भी वसंत ऋतू में ही मनाया जाता है जी हां दोस्तों बसंत पंचमी मुख्य रूप से प्रकृति और भारतीय परंपरा से जुड़ा हुआ त्योहार है, जो बसंत के आने तथा ठंडी के जाने का संकेत देता है,जब फूलों पर बहार हो , जौ और गेहूं की बालियां खिलने लगती हैं, खेतों में सरसों और आमों के पेड़ों पर बौर आने लगते हैं तब वसंत पंचमी का त्योहार आता है।बसंत उत्सव बसंत ऋतु की ताजगी एवं खूबसूरती का उत्सव होता है इसका आगमन सभी के मन में एक अलग ही तरह की सकारात्मक ऊर्जा भर देता है। यह खुशियों के साथ-साथ शिक्षा, ज्ञान और समृद्धि का भी त्योहार है। इस दिन शहरों ,गांवों ,टोलो और कस्बों में सभी लोग खास कर नवयुवक और विद्यार्थीगण छोटे छोटे बच्चे माँ सरस्वती की पूजा अर्चना करते हैं.तो आइये हम सब भी इस खुशनुमा ऋतू और उत्सव का आनंद उठाये। साथियों आप सभी को मोबाइल वाणी परिवार की ओर से बसंत पंचमी एवं सरस्वती पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।
बिहार के सिवान जिले से राहुल कुमार की रिपोर्ट: बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा विश्वास मत हासिल करने पर जिला जदयू के वरिष्ठ नेताओं ने मुख्यमंत्री एवं उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों को बधाई दी है। जदयू के राजनीतिक सलाहकार समिति सदस्य वह वरिष्ठ नेता सैयद नजमूल होदा ने कहा कि यह जीत मुख्यमंत्री के ईमानदारी और सुशासन की जीत है। इस जीत से बिहार के विकास में गति आएगी। बधाई देने वालों में मोहम्मद शहजाद, मतीन आलम, संतोष सिंह, अफजल खान, मंसूर खान, फैजान आलम, चुन्नू सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता, प्रमोद चौधरी, अनिल पासवान, डॉक्टर फैजान, जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष मंसूर आलम, जिला अध्यक्ष चंद्र केतु सिंह, संगीता देवी आदि मौजूद रहे।
बिहार के सिवान जिले से अजय कुमार की रिपोर्ट: बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका 16 फरवरी को लगेगा जब कैंप 100 पदों पर होगी बहाली।
बिहार के सिवान जिला से अजय कुमार की रिपोर्ट: नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा देने के लिए साक्षमता परीक्षा अटरिया करने के लिए 59 विषयों में रखनी होगी जानकारी, तैयारी में जुटे शिक्षक।
बिहार के सिवान जिले के जिरादेई की रिपोर्ट: प्रखंड के भरथुई गढ़ स्थित धज्जु सिंह उच्च विद्यालय के सेमिनार हॉल में सिवान जिला कबड्डी संघ के वार्षिक आम सभा और राष्ट्रस्तर के खिलाड़ियो के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का मुख्य उद्देश्य विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में खेल कर लौटे खिलाड़ियो को सम्मानित करना एवं कार्यसमिति का आम चुनाव कराना था। न्यायिक अधिकारी के देख रेख में संपन्न हुए चुनाव में सर्वसम्मति से प्रवासी गुजराती- बिहारी संघ के महासचिव एवं मशहूर उद्योगपति अरविंद सिंह को अध्यक्ष एवं मनोरंजन सिंह को सचिव चुना गया। पूर्व अध्यक्ष भाजपा नेता सरोज सिंह राणा को संघ का संरक्षक बनाया गया है। उपाध्यक्ष के पद पे विजयीपुर के प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार सिंह एवं डा ललितेश्वर कुमार, संयुक्त सचिव डॉ मो असलम, हरिकांत सिंह, रिंकू कुमारी, रविकांत राम को चुना गया। कोषाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार सिंह को चुना गया, वहीं टेक्निकल कमेटी क अध्यक्ष अंकित कमार सिंह को चुना गया।
बिहार के सिवान जिला से राहुल कुमार की रिपोर्ट: समाज कल्याण विभाग बिहार सरकार के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास निगम के तहत लैंगिक अपराधों से संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट) एवं लिंग चयन प्रतिषेध अधिनियम (पीएनडीटी एक्ट) पर जागरूकता किया गया। इस दौरान सिवान के अंबेडकर भवन संवाद कक्ष पर जागरूकता को लेकर प्रशिक्षण-सह-एक दिवसीय कार्यशाला आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन सिवान डीएम ने दीप प्रवज्जलित कर किया। इस दौरान बताया गया कि आज हर बच्चे की सुरक्षा उसकी खुद की जिम्मेदारी भी है। बच्चों की सुरक्षा के दिशा में मेरी सुरक्षा मेरी जिम्मेदारी, यौन उत्पीड़न, यौन शोषण व पोर्नोग्राफी जैसे अपराधों को रोकने के लिए पोक्सो एक्ट पर आधारित विषय तैयार की गई।
बिहार के सिवान जिला से राहुल कुमार की रिपोर्ट: सिवान जिलाधिकारी के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त भूपेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में आगामी मेंहदार महोत्सव की तैयारी को लेकर समाहरणालय सभागार में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी 8 मार्च को महाशिवरात्रि से एक दिन पूर्व यानी 7 मार्च को मेंहदार महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। इस आयोजन के निमित अलग अलग समितियों यथा आयोजन, कलाकारों के चयन, पुरस्कार वितरण, भोजन एवं आवासन, विधि व्यवस्था, साफ- सफाई एवं प्रचार- प्रसार हेतु अलग अलग पदाधिकारियों को जवाबदेही सौंपी गयी। तथा अगले बैठक से पूर्व इसकी रूप रेखा के अनुसार अपनी अपनी तैयारियों संबंधी प्रतिवेदन के साथ भाग लेने का निदेश उप विकास आयुक्त द्वारा दिया गया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी जिला सामान्य शाखा, अनुमंडल पदाधिकारी समेत अन्य रहे।
बिहार के सिवान जिला से राहुल कुमार की रिपोर्ट: सिवान के महादेव रोड में स्थित जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र में 16 फरवरी को एकदिवसीय रोजगार कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिला नियोजन पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि श्रम संसाधन विभाग के तत्वाधान में इस रोजगार कैंप का आयोजन किया जा रहा है। 16 फरवरी को सुबह के 10 बजे से लेकर संध्या 4 बजे तक इस कैंप में युवा हिस्सा ले सकते हैं। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और साक्षात्कार के आधार पर युवाओं का चयन किया जाएगा। चैतन्य इंडिया फिन क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी इस रोजगार कैंप में शामिल हो रही है। इसमें कस्टमर रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव के कुल 100 पदों के लिए कंपनी भर्ती लेगी। चयनित युवाओं को 10270 रुपया प्रति माह वेतन के साथ टीए और डीए की सुविधा के साथ पीएफ और इंश्योरेंस की भी सुविधा मिलेगी।
बिहार के सिवान जिला से दरोडा की रिपोर्ट: बसंत पंचमी पूजा को लेकर जगह-जगह बनाई जा रहे हैं पंडाल।
