जन्म से आठ साल की उम्र तक का समय बच्चों के विकास के लिए बहुत खास है। माता-पिता के रूप में जहाँ हम परवरिश की खूबियाँ सीखते हैं, वहीँ इन खूबियों का इस्तेमाल करके हम अपने बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा दे सकते है। आप अपने बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ाने और उन्हें सीखाने के लिए क्या-क्या तरीके अपनाते है? इस बारे में 'बचपन मनाओ-बढ़ते जाओ' कार्यक्रम सुन रहे दूसरे साथियों को भी जानकारी दें। अपनी बात रिकॉर्ड करने के लिए फोन में दबाएं नंबर 3.

जन्म से आठ साल की उम्र तक का समय बच्चों के विकास के लिए बहुत खास है। माता-पिता के रूप में जहाँ हम परवरिश की खूबियाँ सीखते हैं, वहीँ इन खूबियों का इस्तेमाल करके हम अपने बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा दे सकते है। आप अपने बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ाने और उन्हें सीखाने के लिए क्या-क्या तरीके अपनाते है? इस बारे में 'बचपन मनाओ-बढ़ते जाओ' कार्यक्रम सुन रहे दूसरे साथियों को भी जानकारी दें। अपनी बात रिकॉर्ड करने के लिए फोन में दबाएं नंबर 3.

इंटक के प्रदेश संयुक्त महासचिव अखिलेश पांडे ने कहा कि मजदूरों के मिलने वाले लाभ के प्रति जानकारी नहीं रहने के कारण में लाभ नहीं उठा पाते हैं जिसके कारण वह वंचित रह जाते हैं अखिलेश पांडे ने कहा कि इंटक द्वारा लगतार उन्हें मिलने वाले लाभ के संबंध में जानकारी दी जा रही है उन्होंने योजनाओं के माध्यम से उन्हें लाभ दिया जाता है लेकिन जानकारी नहीं भरने के कारण उठाने से वंचित हो जाते हैं

दरौद प्रखंड के दरोदा में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया बसंत पंचमी पूजा बीतने के बाद लोग अब होली को लेकर तैयारी में जुट गए हैं इसी क्रम में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां आए हुए कलाकारों द्वारा पारंपरिक होली गीत गया गया पारंपरिक होली गीत का को लोगों के मन को विभोर किया गया

सिसवन सीवान। प्रखंड क्षेत्र के जई छपरा गांव स्थित गंगा ब्रह्मस्थान पर लोक कल्याण को लेकर होने वाले धार्मिक अनुष्ठान को लेकर हुई बैठक। बताते चले की सिसवन प्रखंड क्षेत्र के जई छपरा गांव स्थित गंगा ब्रह्म स्थान पर अप्रैल महीना में लोक कल्याण को लेकर होने वाले धार्मिक अनुष्ठान को लेकर बैठक हुई।इस संबंध में आयोजन करता विश्वजीत पाण्डेय द्वारा जानकारी दी गई।उनके द्वारा बताया गया कि अप्रैल महीने में लोक कल्याण को लेकर श्री राम कथा धार्मिक अनुष्ठान का यहां पर आयोजन किया जाएगा जिस को लेकर समिति द्वारा पहली बैठक रविवार को आयोजित की गई।बैठक के दौरान आयोजन के स्वरूप पर बात कमेटी के उपस्थित सदस्यों के बीच में हुई। मौके पर सत्यजीत पाण्डेय , पूर्व उप प्रमुख आनंद पाण्डेय,ब्रजेश सिंह, सुरेश पाण्डेय, मनोज सिंह,राजनाथ यादव,बिनय पाण्डेय, अवधेश राम,पिंटू बैठा,संतोष पटेल सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

रघुनाथपुर प्रखंड अंतर्गत मदरसा इस्लामिया फिरोजपुर मदरसा नंबर 1144 में रविवार को वरिष्ठ शिक्षक मौलाना शमीम अहमद साहब की अध्यक्षता एवं ज़िला संगठन मदरसा शिक्षक संघ सिवान के महासचिव मौलाना मोहम्मद असलम रजवी की मौजूदगी में पोषक क्षेत्र के वयस्क निवासियों की एक आमसभा हुई। कार्यवाही की शुरुआत में सभी को नए नोटिफिकेशन नंबर 396 दिनांक 19-04-2022 के बारे में पूरी तफसील से आगाह किया गया। उसके बाद नियमानुसार नई प्रबंधक समिति के 9 सदस्यों पर आधारित समिति के सदस्यों का गठन किया गया। आम जनता ने आपसी सलाह मशवरा एवं ध्वनिमत से जनाब अफाक अहमद साहब को जिन्होंने भवन निर्माण कार्य के लिए 25786 रुपए का दान किया, उन्हें डोनर मेंबर के तौर पर चयनित किया। गुलाम मुस्तफा ज़मीनदाता के तौर पर एवं महताब आलम, एहताशामुल हक़ को गार्जियन मेम्बर के तौर पर सर्व सहमति से चुना गया। जनाब हिदायतुल्लाह कुरैशी और अकील अहमद को इस्लामिक अध्ययन में अभिरुचि रखने वाले सदस्य के तौर पर चुना गया। प्रधान मौलवी की जगह खाली है। मोहम्मद रऊफ साहब को शिक्षक प्रतिनिधि के तौर पर चुना गया। इस बैठक मे नजरुल हक, मोहम्मद मतिन सिद्दीक़ी, नेहाल अली सिद्दीक़ी, गौसे आजम सिद्दीक़ी, डॉक्टर मोहम्मद रज़ा, हाफिज़ फरजान, अकबर अली सिद्दीक़ी, लल्लू बाबा, अब्दुल अहद, मोहम्मद रजाक, दिलशाद मोहम्मद, युसुफ मुस्तकीम, नफ़ीस अहमद, बाबुल हक, सोनु सिद्दीक़ी, हिटलर शाहनवाज, भोलु एवं सैकडों ग्रामींण उपस्थित थे।

सिवान जिले के सभी छह ओपी को अब थाना में अपग्रेड किया गया है। इसको लेकर बीते दिनो पुलिस मुख्यालय द्वारा मांगे गए प्रस्ताव के आलोक में पुलिस विभाग ने रिपोर्ट भेजा था। थाना का दर्जा मिलने के बाद अपराध नियंत्रण में काफी सहूलियत होगी। ओपी के थाना बन जाने से अपग्रेड थानों में प्राथमिकी दर्ज होगी। जिससे लोगों की सुविधा मिल सकेगी। मुख्यालय ने सराय ओपी, महादेवा ओपी, धनौती ओपी, चैनपुर ओपी, लकड़ी नवीगंज ओपी और एमएच नगर हसनपुरा का प्रस्ताव को थाना में अपग्रेड किया हैं। पुलिस कप्तान अमितेश कुमार ने बताया को ओपी के थाने में अपग्रेड होने से अपराध नियंत्रण व विधि व्यवस्था में काफी सहूलियत होगी। वहीं उन थानों पर से अतिरिक्त बोझ भी कम होगा। अब एफआईआर की सुविधा ओपी से थाने में अपग्रेड होने से पूर्ण रूपेण मिल जायेगी।

सिवान जिला के बड़हरिया थाना परिसर में थानाध्यक्ष रुपेश कुमार वर्मा व सीओ सरफराज अहमद की संयुक्त अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। जिसमे शांतिपूर्ण व सद्भावपूर्ण माहौल में शब-ए- बरात का त्योहार मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में थानाध्यक्ष रुपेश कुमार वर्मा ने कहा कि शांतिपूर्ण माहौल में पर्व त्योहार मनाने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक उपाय किए गये हैं। उन्होंने आपसी सौहार्द के साथ शब-ए- बरात मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रशासन विधि व्यवस्था संधारण को लेकर पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। इंटरनेट मीडिया पर नजर रखने और अफवाहों पर निगरानी के लिए विशेष व्यवस्था की गयी है। संवेदनशील एवं अति- संवेदनशील इलाको में मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों की तैनाती की जायेगी। सीओ सरफराज अहमद ने शांति समिति की बैठक में आपसी समन्वय के साथ शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। इस मौके भाजपा नेता डॉ अनिल गिरि, कामरेड कमालुद्दीन अहमद, रिंकू तिवारी, सरपंच अरविंद श्रीवास्तव, पूर्व मुखिया मिर्जा अली अख्तर आदि लोग रहे।

बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश महासचिव श्री नागेन्द्र नाथ शर्मा के निर्देश पर सिवान जिला मुख्यालय स्थित कचहरी मध्य विद्यालय के परिसर में जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित कर जिला इकाई का चुनाव निर्वाचन अधिकारी शंभूनाथ सिंह परवेक्षक हरेश्वर दुबे की उपस्थिति में सभी अंचलों से उपस्थित शिक्षक प्रतिनिधि ने आम सहमति से किया। बैठक की अध्यक्षता वरीय संघीय साथी फणिद्र मोहन कुमार सिन्हा ने मुख्य सरक्षक रामप्रवेश सिंह के अनुश्रवण में हुई। सर्व प्रथम जिला इकाई के अध्यक्ष पद पर राजकिशोर राय, प्रधान सचिव पद पर विश्वमोहन कुमार सिंह वरीय उपाध्याय विक्रमा पंडित, रंजन कुमार राय, अजय कुमार सिंह, ब्रज मोहन सिंह, जितेन्द्र कुमार सिंह, उप प्रधान सचिव विनय शंकर सिंह, जितेन्द्र प्रसाद गोंड, कर्यालय सचिव अशोक कुमार राय, असगर अली, बीरेंद्र सिंह कुशवाहा, योगेंद्र सिंह को निर्वाचित घोषित किया गया। जिला प्रवक्ता कुमार राजकपूर ( टीपू ) ने निर्वाचित हुए शिक्षक संघ के साथ प्रदेश के नेतृत्व कर्ता के प्रति स्वागत करते हुए कहा की जिला इकाई का चुनाव निर्वाचन आने वाले समय में मिल का पत्थर साबित होगा।

सिवान जिला मुख्यालय के अंबेडकर भवन संवाद कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह- जिलाधिकारी द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के निमित जिला स्तर पर गठित सभी कोषांगो के वरीय पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारियों, सहयोगी पदाधिकारी, प्रतिनियुक्त सम्बंधित कर्मियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की गयी। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों से अब तक की गई तैयारी के बारे में एक-एक कर जानकारी लिया इसके बाद लोकसभा चुनाव को ढंग से संपन्न करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया।