सिवान जिला के दरौदा प्रखंड क्षेत्र में संकट चतुर्दशी बड़ी श्रद्धा सुमन के साथ मनाई गई। जहां श्रद्धालु महिलाओं द्वारा दिन भर निर्जला उपवास हुआ का शाम के वक्त चंद्र देव को देखते हुए लग दिया गया एवं पूजा अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया गया
बिहार के सिवान जिला से राहुल कुमार की रिपोर्ट: देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज सिवान पहुंचे। उनके साथ भाजपा के दिग्गज नेता सह पश्चिम बंगाल के प्रभारी मंगल पांडेय भी रहे है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिवान, गोपालगंज, महाराजगंज और सारण के भाजपा कोर कमेटी सदस्यों के साथ बैठक किया। बैठक के दौरान सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं नरेंद्र मोदी का प्रणाम लेकर आया हूं। सभी बीजेपी पदाधिकारियों को अपने- अपने क्षेत्र में जाकर लोगों से यही कहना है कि नरेंद्र मोदी ने प्रणाम भेजा है। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी 2014 से सत्ता में है। आज तक एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है। साथ ही कहा कि नरेंद्र मोदी को मजबूत करने के लिए आप सभी के साथ की जरूरत है। उन्होंने आगे कहा कि हमने बूथ कमेटी बनाई है। बूथ कमेटी के सदस्यों को सक्रियता की जरूरत है। सभी बीजेपी पदाधिकारियों से कहा कि हर पदाधिकारी को पांच बूथ देखना है। साथ ही चुनाव की तैयारी को लेकर पदाधिकारियों से हाल जाना। देश की अर्थव्यवस्था आगे बढ़ रही है। हम 11 वें स्थान से 5 वें स्थान पर आ गए है। हम इसी रफ्तार से तीसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे।
बिहार के सिवान जिला से अम्बे कुमारी की रिपोर्ट:मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 2 मार्च से बनने वाले आयुष्मान कार्ड को मैरवा प्रखंड सभागार में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी तथा बीडीओ के अध्यक्षता में सभी डीलरों, जीविका दीदी, जनप्रतिनिधियों, सीएससी तथा आईटी सहायकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। आपूर्ति पदाधिकारी शहाना खातून ने बताया कि 2 मार्च से प्रखंड के आठ पंचायतो व एक नगर पंचायत के 56 डीलरों के पास निशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाया जायेगा। राशन कार्डधारी अपने नजदीकी डीलर के पास राशन कार्ड और आधार कार्ड लेकर जायेंगे। डीलरों के पास मौजूद सीएससी आपरेटर आयुष्मान कार्ड बनायेगा। बीडीओ धनंजय कुमार ने बताया कि सीएससी ऑपरेटरों को डीलरों के साथ टैग किया जा रहा। प्रखंड के सभी कर्मी को नोडल पदाधिकारी बनाये गये है। उन्होंने बैठक में शामिल सभी लोगो से मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के बारे में लोगो को जानकारी देते हुए जागरूक करने का निर्देश दिया है।
बिहार के सिवान जिला से सदर की रिपोर्ट: देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आज सिवान जिला में भाजपा कोर कमेटी की बैठक को लेकर आगमन होने वाला है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जिला में भ्रमण कार्यक्रम से पूर्व सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा संयुक्त रूप सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान पुलिस लाईन में तैयार हैलीपेड एवं कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। उनके का जिले के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
बिहार के सिवान जिला से राहुल कुमार की रिपोर्ट: बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग के तत्वावधान में सिवान जिला नियोजनालय के द्वारा 29 फरवरी को एक दिवसीय नियोजन मेला का आयोजन जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र महादेवा में किया जा रहा है। यह नियोजन मेला 10:30 बजे पूर्वाहन से 04 बजे अपराहन तक आयोजन किया जाएगा। जिसमे तकनीकी एवं गैर- तकनीकी क्षेत्रों में योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर है। नियोजन मेला में लगभग 08 कम्पनियों के भाग लेने की संभावना है। सभी निजी क्षेत्र के कम्पनियों में चयन के लिए निर्धारित मापदंड एवं नियोजन हेतु नियोजक स्वयं जिम्मेवार होगा। नियोजन मेला में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है। नियोजक के द्वारा नियोजन की पूरी प्रक्रिया में नियोजन मेला में भाग लेने के लिए NCS PORTAL पर www.ncs.gov.in पर निबंधन करवाना अनिवार्य होता। नियोजन मेले में भाग लेने वाली कम्पनियों में रेट्रोफिट टेक्नोलॉजी प्राइवेट, उत्कर्ष स्माइल फाइनेंस बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट भारत लिमिटेड, खादी मित्र आदि है। जिसमें 614 लोगों को नौकरी मिलेगा।
अगर कोई चतरा आये और झारखण्ड के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल इटखोरी के बारे में बात न करें , ऐसा तो हो ही नहीं सकता। तो हम भी यहाँ के दर्शन और इतिहास को खँगालने यहाँ आ पहुँचे। गौरवपूर्ण अतीत को संभाल कर रखने वाले इटखोरी के भद्रकाली में तीन धर्मों का समागम है। हिंदू, बौद्ध एवं जैन धर्म के लिए यह पावन भूमि है। ज्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को सुने ...
बिहार के सिवान जिला से सदर की रिपोर्ट: देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अभी अभी विशेष हेलिकॉप्टर से सिवान पहुंचे है। उन्होंने हेलिकॉप्टर सिवान के पुलिस लाइन मैदान में उतरा। उनके साथ हेलीकॉप्टर में भाजपा के दिग्गज नेता सह पश्चिम बंगाल के प्रभारी मंगल पांडे भी रहे। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी के साथ उनका स्वागत किया है जहां से देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वाहन से परी वाटिका सभागार कार्यक्रम स्थल के लिए निकल पड़े। आपको बता दे की भाजपा नेता सह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज सिवान, गोपालगंज, महाराजगंज और सारण के भाजपा कोर कमेटी सदस्यों के साथ बैठक किया।
बिहार के सिवान जिला से सदर की रिपोर्ट: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज सिवान के दौरे पर थे सिवान में चार लोकसभा क्षेत्र की कर कैडर के साथ आगामी चुनाव को लेकर मंथन किया।
आयुष्मान कार्ड देने का लक्ष्य तय किया गया
बिहार के सिवान जिला से रघुनाथपुर की रिपोर्ट: प्रखंड के पंजवार स्थित बूथों का भौतिक सत्यापन सेक्टर पदाधिकारी द्वारा किया गया। बताते चले की आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन द्वारा तैयारी की जा रही है।इसी कड़ी में रघुनाथपुर प्रखंड के पंजवार स्थित बूथों का भौतिक सत्यापन सेक्टर पदाधिकारी द्वारा किया गया।
