सुनिए एक प्यारी सी कहानी। इन कहानियों की मदद से आप अपने बच्चों की बोलने, सीखने और जानने की क्षमता बढ़ा सकते है। ये कहानी आपको कैसी लगी? क्या आपके बच्चे ने ये कहानी सुनी? इस कहानी से उसने कुछ सीखा? अगर आपके पास भी है कोई मज़ेदार कहानी, तो रिकॉर्ड करें फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।
बिहार के सिवान जिला से सदर की रिपोर्ट: सिवान से लखनऊ तक सफर करने वाले यात्रियों को 1 जनवरी से एक नई ट्रेन की सौगात मिली है।
बिहार के सिवान जिला से सदर की रिपोर्ट: शुक्रवार शहर के अंबेडकर भवन के सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया आयोजन में सिवान डीएम ने डॉक्टर अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया।
साथियों गर्मी का मौसम आने वाला है और इसके साथ आएगी पानी की समस्या। आज की कड़ी में लाभार्थी रोहित से साक्षात्कार लिया गया है जो जल संरक्षण पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है।
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिलदेव शर्मा रसों फसल की कटाई कब करे इस बारे में जानकारी दे रहे हैं । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
बिहार के सिवान जिला से राहुल कुमार की रिपोर्ट: सिवान जिला समाहरणालय परिसर से आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन अरोग्य योजना कार्यक्रम के लिए जागरूक रथ रवाना किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री, जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन अरोग्य योजना कार्यक्रम के तहत पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड बनाएं जाने हेतु जागरूकता रथ को रवाना किया। डीएम ने बताया कि जागरूकता रथ सभी प्रखंडो मे जाकर लोगों को जागरूक करेगा।
बिहार के सिवान जिला से राहुल कुमार की रिपोर्ट: सिवान भाकपा माले की जन-संवाद अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभा का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके अंतर्गत सिसवाँ, विश्रामपुर आदि गांवों में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। सभा को सम्बोधित करते हुए जीरादेई विधायक अमरजीत कुशवाहा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार किसान के साथ बर्बरता चपूर्वक सलूक किया। यह सरकार न पहलवान बेटियों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले भाजपा नेता को संरक्षण व प्रोत्साहन रदे रही है। यह लोकतंत्र विरोधी सरकार देश के संविधान को समाप्त कर देश में तानाशाही व मनुवादी व्यवस्था बनाने की कोशिश कर रही है। उस मयार्दा पुरुषोत्तम को राम के नाम पर राजनीति कर रही है, जो सभी के हैं। मोदी सरकार राममंदिर बनाने का श्रेय लेना चाहती है, जो देश की जनता के चंदों से बन रहा है। मोदी सरकार और उनकी सहयोगी पार्टियों द्वारा जनता को की दिग्भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा न है। लेकिन ये जनता सब जानती है। हर बार जनता को भ्रम में डालकर सत्ता काबिज नहीं हो सकते।
बिहार के सिवान जिला के बड़हिया की रिपोर्ट: प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजीव कुमार पांडेय ने विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इसी कड़ी में बीइओ ने बड़हरिया के उत्क्रमित मध्य विद्यालय भलुआं पहुंचकर शिक्षक की भूमिका निभायी। उन्होंने विद्यालय की आठवीं कक्षा में पहुंचकर हिंदी पढ़ायी। दरअसल, शिक्षक के अभाव में स्कूल की आठवीं और सातवीं कक्षा संयुक्त रुप से चल रही थी और शिक्षिका कुमारी रोशनी सातवीं कक्षा की हिंदी पुस्तक का चिकेता पाठ रही थीं। साथ ही औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों को व्याकरण के तहत संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया आदि के बारे में वृहत जानकारी दी। उन्होंने नचिकेता के चरित्र से बच्चों को प्रेरणा लेने की बात कहते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में सत्य और ईमानदारी की राह नहीं छोड़नी चाहिए। दृढ़संकल्प से कोई भी मुकाम प्राप्त कर सकते है। इधर स्कूल के शिक्षकों ने भी बीईओ द्वारा पढ़ाई जा रही शैली को प्रेरणास्त्रोत किया।
बिहार के सिवान जिला से अम्बे कुमारी की रिपोर्ट: बिहार सरकार एवम परिवहन विभाग, बिहार, पटना के द्वारा राज्य के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से आम लोगों को प्रखंड मुख्यालय/ जिला मुख्यालय तक बस के माध्यम से सुगम आवागमन हेतु वर्तमान वित्तीय वर्ष में *मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना* प्रारंभ की गई है जो वित्तीय वर्ष 2023/24 से प्रारंभ हो कर 2024/25 एवम 2025/26 तक चलेगी। उक्त योजना के तहत तीनों वित्तीय वर्ष में जिला के 144 लक्ष्य निर्धारित है जिसके विरुद्ध प्रथम चरण में कुल 43 लाभुकों का चयन हुआ। प्रथम चरण में चयनित लाभुकों को आज समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिला पदाधिकारी सिवान मुकुल कुमार गुप्ता के द्वारा चयन पत्र का वितरण किया गया। चयन पत्र वितरण कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी महोदय ने चयनित लाभुकों को सर्वप्रथम बधाई देते हुए सभी को ससमय वाहन क्रय करने का अनुरोध किया । कार्यक्रम में अपर समाहर्ता सिवान, जिला परिवहन अधिकारी सिवान, भूमि सुधार उप समाहर्ता सिवान सदर, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी सिवान, वरीय उप समाहर्ता श्री विकास कुमार, आदि उपस्थित रहे।
बिहार के सिवान जिला से पूनम कुमारी की रिपोर्ट: कल से चालू हो रहे हैं आयुष्मान भारत कार्ड को लेकर रिपोर्टर की श्रोता से बात
