हसनपुरा सिवान।हसनपुरा नगर पंचायत कार्यालय स्थित मीटिंग हॉल में शनिवार को मासिक बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक मुख्य पार्षद बेबी गुप्ता की अध्यक्षता में व कार्यपालक पदाधिकारी हरिश्चंद्र कुमार की उपस्थिति में किया गया। हालांकि इसके पहले क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों को पत्र जारी करके मासिक बोर्ड की सामान्य बैठक में भाग लेने को कहा गया था। जहां बैठक में नपं क्षेत्र के सभी वार्डों के वार्ड पार्षद उपस्थित थे। इस दौरान चेयरमैन श्री गुप्ता ने बताया कि सभी के सर्व सहमति से गत बैठक की संपुष्टि, सशक्त स्थायी समिति के अनुमोदन पर विचार विमर्श, वित्तीय वर्ष 2024-24 की तैयारी पर विचार विमर्श, प्रधानमंत्री आवास योजना ( शहरी ) सूची के भेजने पर विचार विमर्श, दैनिक पारश्रमिक पर कार्यरत कर्मियों का अवधि विस्तार पर विचार विमर्श तथा योजना की चयन पर विचार विमर्श पारित किया गया।

बिहार के सिवान जिला से सिसवन की रिपोर्ट: सिसवन प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी सूरज कुमार सिंह का स्थानांतरण हो गया है व नए बीडीओ राजेश कुमार ने प्रभार ले लिया है।इस उपलक्ष्य में शनिवार को प्रखंड प्रशासन द्वारा सिसवन प्रखंड के अंबेडकर सभागार कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक कर्मियों, पंचायत प्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। विदाई सह सम्मान समारोह में सूरज कुमार सिंह भावुक हो गए व कहा कि सिसवन के लोगों के स्नेह व सहयोग को ताउम्र याद रखेंगे।मनरेगा के पीओ सुबोध कुमार ने कहा कि सूरज सर के अनुभवों से सीख लेने की प्रेरणा मिलती है। वही कार्यक्रम का संचालन बीसीओ रियाज अहमद द्वारा किया गया। मौके पर जिला परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र साह, भागर पंचायत के मुखिया मुन्ना कुमार पासवान, जदयू प्रखंड अध्यक्ष सत्येंद्र भारती, घुरघाट पंचायत के मुखिया शैलेश तिवारी, चैनपुर पैक्स अध्यक्ष दीपक तिवारी आदि उपस्थित रहें।

बिहार के सिवान जिला से सिसवन की रिपोर्ट: सिवान।सिसवन थाना परिसर में शनिवार को भूमि से जुड़े 3 मामले का निपटारा सिसवन अंचलाधिकारी पंकज कुमार द्वारा किया गया। इस संबंध में अंचल कर्मियों द्वारा जानकारी दी गई। अंचल कर्मियों ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के कई जगहों से लोगों द्वारा जमीन से संबंधित विवाद निपटारा करने को लेकर आवेदन दिया गया था। वही आवेदन के आधार पर दोनों पक्षों को नोटिस का शनिवार को थाना परिसर में उपस्थित होने को लेकर कहा गया था जहां पर कागजातों के आधार पर आपसी सहमति बनाते हुए भूमि से जुड़े मामलों का निपटारा किया गया।

बिहार के सिवान जिला से सदर की रिपोर्ट: सिवान से लखनऊ तक सफर करने वाले यात्रियों को 1 जनवरी से एक नई ट्रेन की सौगात मिली है।

बिहार के सिवान जिला से सदर की रिपोर्ट: शुक्रवार शहर के अंबेडकर भवन के सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया आयोजन में सिवान डीएम ने डॉक्टर अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया।

सिवान जिला के महाराजगंज बाजार स्थित किशोर हार्डवेयर को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ की गई। जिसकों लेकर दुकान के मालिक बृजकिशोर प्रसाद ने इसकी शिकायत भी स्थानीय थाना में दर्ज कराई है। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि असामाजिक तत्वों के द्वारा मेरी हार्डवेयर दुकान को ध्वस्त कर दिया गया है। वहीं इसकी सूचना मिलते ही भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल पीड़ित दुकानदार से मिलकर असामाजिक तत्वों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का मांग किया।

बिहार के सिवान जिले के हुसैनगंज की रिपोर्ट: हुसैनगंज थाना क्षेत्र के विन्दवल गांव के अनवर अली के लापता पुत्र की अब तक कोई सुराग नहीं मिलने से परिजनो को अनहोनी का अब डर सताने लगा है. पीड़ित पिता हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बिंदवल गांव निवासी अनवर अली ने पुत्र की बरामदगी को लेकर आज एसपी अमितेश कुमार को आवेदन दिया है. दिए गए आवेदन में बताया है कि हमारा पुत्र अवसर अली उर्फ विराट विगत 22 फरवरी शाम 7:30 बजे से गायब है वही उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है. मुझे विश्वास है कि गांव के ही सैयद अंसारी और बुलेट अंसारी ने हमारे पुत्र का अपहरण कराया है. पिता ने अपने आवेदन में यह भी बताया है कि स्थानीय थाना में आवेदन देकर गांव के ही सैयद अंसारी और बुलेट अंसारी को नामजद करते हुए बेटे का अपहरण करने की प्राथमिकी दर्ज भी कराया है. लेकिन अब तक पुलिस को अपहृत युवक का कहीं सुराग नहीं चल सका है.

बिहार के सिवान जिला से राहुल कुमार की रिपोर्ट: सिवान जिला समाहरणालय परिसर से आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन अरोग्य योजना कार्यक्रम के लिए जागरूक रथ रवाना किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री, जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन अरोग्य योजना कार्यक्रम के तहत पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड बनाएं जाने हेतु जागरूकता रथ को रवाना किया। डीएम ने बताया कि जागरूकता रथ सभी प्रखंडो मे जाकर लोगों को जागरूक करेगा।

बिहार के सिवान जिला से राहुल कुमार की रिपोर्ट: सिवान व्यवहार न्यायालय के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी आलोक कुमार चतुर्वेदी की अदालत ने जख्म प्रतिवेदन देने में टाल मटोल करने पर चिकित्सा पदाधिकारी से एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण देने को कहा है। न्यायालय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में लंबित जामो थाना कांड संख्या 235/23 के पीड़ित पक्षकार जख्मी टुनटुन पंडित, कुसुम देवी एवं सविता देवी के जख्म प्रतिवेदन की मांग बार - बार अनुसंधान कर्ता पुलिस प्राधिकारी के द्वारा की जा रही थी। परंतु पीड़ित का इलाज करने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरिया कोठी के पदाधिकारी द्वारा जख्म प्रतिवेदन नहीं दिया जा रहा था। इससे क्षुब्ध होकर अनुसंधान रत पुलिस पदाधिकारी ने न्यायालय में एक आवेदन देकर चिकित्सा पदाधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई करने का आवेदन दिया। जिस पर न्यायालय त्वरित कार्रवाई करते हुए गोरियाकोठी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण देने को कहा है। न्यायालय ने आदेश की प्रति सिविल सर्जन सिवान एवम प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी गोरियाकोठी को देने का आदेश दिया है।

बिहार के सिवान जिला से राहुल कुमार की रिपोर्ट: सिवान भाकपा माले की जन-संवाद अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभा का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके अंतर्गत सिसवाँ, विश्रामपुर आदि गांवों में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। सभा को सम्बोधित करते हुए जीरादेई विधायक अमरजीत कुशवाहा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार किसान के साथ बर्बरता चपूर्वक सलूक किया। यह सरकार न पहलवान बेटियों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले भाजपा नेता को संरक्षण व प्रोत्साहन रदे रही है। यह लोकतंत्र विरोधी सरकार देश के संविधान को समाप्त कर देश में तानाशाही व मनुवादी व्यवस्था बनाने की कोशिश कर रही है। उस मयार्दा पुरुषोत्तम को राम के नाम पर राजनीति कर रही है, जो सभी के हैं। मोदी सरकार राममंदिर बनाने का श्रेय लेना चाहती है, जो देश की जनता के चंदों से बन रहा है। मोदी सरकार और उनकी सहयोगी पार्टियों द्वारा जनता को की दिग्भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा न है। लेकिन ये जनता सब जानती है। हर बार जनता को भ्रम में डालकर सत्ता काबिज नहीं हो सकते।