सिवान: भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सांसद राजीव प्रताप रूडी का आगमन संवाद कार्यक्रम को लेकर आज सिवान हुआ। इस दौरान सिवान मुख्यालय के फतेहपुर स्थित साधु सदन में भाजपा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ ब्यास सिंह के नेतृत्व में समर्थकों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री को फूल माला पहनाकर स्वागत किया। जिसके बाद सांसद राजीव प्रताप रूडी ने एक बैठक किया। जिसमें केंद्र सरकार की योजनाओं पर संवाद चर्चा की गई।