सिवान निवासी पूर्व मंत्री सह भाजपा के दिग्गज नेता मंगल पांडेय ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी नफरत के सौदागर हैं। वे बिहार में अपनी नफरत की दुकान चलाने आए हैं। केंद्र सरकार की कुशल रणनीति के बाद मणिपुर में संघर्ष विराम लगा। मगर राहुल गांधी उसे पुनः भड़का कर राजनीति चमकाने भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर गए थे। अब बिहार में नफरत का बीज बोने की कोशिश करने सीमांचल पहुंचे है।