सिवान में पहले एसपी शैलेश कुमार सिन्हा का तबादला किया गया। तब सभी थाना के थानाध्यक्ष, अंचल के अंचल अधिकारी के साथ साथ बड़े स्तर पर पुलिस पदाधिकारी का तबादला किया गया। आज सिवान सदर के एसडीपीओ फिरोज आलम का तबादला किया गया है। फिरोज आलम को पुलिस मुख्यालय पटना भेजा गया है। सिवान सदर के नए एसडीपीओ अजय कुमार सिंह को बनाया गया है। अजय कुमार सिंह भागलपुर के नाथनगर में सिपाही प्रशिक्षण केंद्र में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर थे। चुनाव को देखते हुए तबादला बिहार सरकार के उप सचिव विनोद कुमार दास ने विज्ञप्ति जारी करते हुए इन सभी के स्थानांतरण की बात बताई है। राज्यपाल के आदेश पर पूरे बिहार में 73 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए इन सभी पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। जो 3 वर्ष या इससे अधिक इस समय से एक ही जगह पर पदस्थापित थें।