बिहार के सीवान जिले से सिसवन की रिपोर्ट: सिसवन प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर आशा दीदी के माध्यम से घर-घर कालाजार रोगी खोज अभियान 20 जनवरी से चलाया जा रहा था जो कि आज संपन्न हो गया। इस कार्यक्रम के तहत प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर आशा दीदी के माध्यम से कालाजार से बीमार लोगों की खोज की गई। इस संबंध में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा जानकारी दी गई। बताते चले कि बैनर पोस्टर के माध्यम से लोगों को इस कार्यक्रम के विषय में जानकारी दिया गया था।