बिहार के सिवान जिले की मैरवा की रिपोर्ट: मैरवा: महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर मैरवा में माले नेताओ ने पदयात्रा निकाला। नगर के मेन रोड स्तिथ खादी भंडार में गांधी जी के प्रतिमा पर माले नेताओ ने माल्यार्पण किया। 24 जनवरी को कर्पूरी ठाकुर के जयंती पर शुरू हुआ संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ जन अभियान 30 जनवरी को गांधी जी के शहादत दिवस पर समाप्त हो गया। इस दौरान माले नेता उपेंद्र साह ने कहा कि महात्मा गांधी के आदर्शों को भी याद करने का दिन है। जिसकी बदौलत उन्होंने बिना हथियार उठाए अंग्रेजों को भारत से बाहर खदेड़ दिया था। उनके विचार ही उनकी आक्रमण और ढाल दोनों थे। एक पंक्ति के जरिए उनके इस शौर्य का गुणगान भी किया गया। पदयात्रा में प्रखंड सचिव मुकेश कुशवाहा, पूर्व मुखिया योगेंद्र कुशवाहा, माले नेता जयराम यादव, माले नेता सुरेंद्र शर्मा, माले नेता इस्तिहाक अंसारी, माले नेता जीशु अंसारी, माले नेता महताब आलम सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।
