बिहार के सिवान जिले से दराैली की रिपोर्ट: सिवान: दराैली थाना परिसर में थानाध्यक्ष का स्थांनतर होने पर मंगलवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया । प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी अरविन्द प्रसाद सिंह के संयुक्त अध्यक्षता में थाना परिसर में आयोजित विदाई कार्यक्रम में थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल को भावभीनी विदाई बड़े ही धूमधाम से की गई। इस दौरान थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल के कार्यों के प्रति चर्चा कर उनकी दो वर्षों से भी ज्यादा समय के कार्यकाल की प्रसंशा की गई और उन्हें भावभीनी विदाई किया गया। सर्वप्रथम विदाई कार्यक्रम में सीओ अरविन्द प्रसाद सिंह ने अंगवस्त्र के साथ फूलमाला पहनाकर कार्यक्रम की शुरूआत किया, वही प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक चंदन ने बुके दिये और फूल माला पहना कर अंग वस्त्र देकर थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल को सम्मानित किया।
