सिवान के लगभग सभी प्रखंड के राजस्व अधिकारी और अंचल अधिकारी का तबादला किया जा चुका है। महाराजगंज अंचल के राजस्व अधिकारी संजीव कुमार का नवादा के गोविंदपुर में स्थानांतरण किया गया है। नौतन प्रखंड के राजस्व अधिकारी राजेश कुमार को वारसलीगंज के नए राजस्व अधिकारी बनाए गए हैं। हुसैनगंज अंचल के राजस्व अधिकारी रोशन कुमार को भागलपुर जिला के गोपालपुर के अंचल में स्थानांतरण हुआ है। लकड़ी नवीगंज अंचल के राजस्व अधिकारी रितेश कुमार को सुपौल के छातापुर आंचल में स्थानांतरण हुआ है। सिवान सदर के राजस्व अधिकारी नंदिता कुमारी को पूर्वी चंपारण के मेहसी अंचल में स्थानांतरण हुआ है। नौतन अंचल के अंचल अधिकारी पूनम मिश्रा का पूर्वी चंपारण के संग्रामपुर में स्थानांतरण हुआ है। बसंतपुर अंचल के अंचल अधिकारी सुनील कुमार का पूर्वी चंपारण के पिपरा कोठी में स्थानांतरण हुआ है। सिसवन के अंचल अधिकारी सतीश कुमार का सीतामढ़ी के मेजरगंज आंचल में स्थानांतरण हुआ है। अंचल अधिकारी दरौंदा के दीनानाथ कुमार बनियापुर आंचल में स्थानांतरण हुआ है।
