बिहार में एक सप्ताह से चल रही सियासी हलचल के बीच आखिरकार नीतीश कुमार ने महागठबंधन से पलटी मार कर एनडीए का दामन थाम लिया। आज यानी रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। जिसके बाद सिवान सदर विधायक अवध बिहारी चौधरी बिहार विधानसभा अध्यक्ष के पद से अपना इस्तीफा दे सकते हैं। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से इशारा मिलते ही अवध बिहारी चौधरी बिहार विधानसभा अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा दे सकते हैं।