सिवान: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार की महागठबंधन सरकार स्थिर है या अस्थिर, यह आज फाइनल होने की उम्मीद है। इस बीच शुक्रवार की शाम पहले आईएएस अफसरों का तबादला आदेश जारी हुआ और फिर रात होते-होते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला आदेश जारी किया। इस आदेश के साथ सिवान जिला के एसपी बदल गए हैं। सिवान एसपी शैलेश कुमार सिन्हा का तबादला समादेष्टा मुख्यालय में किया गया है। जबकी खगड़िया के एसपी अमितेश कुमार सिवान के पुलिस अधीक्षक बनाएं गए है। बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग की तैयारी को देखते हुए सरकार अंतिम तौर पर तबादला आदेश जारी कर रही है।