सिवान: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या से आए पीतांबर रंग के अक्षय चावल के वितरण के साथ ही 22 जनवरी को दीपोत्सव मनाने के लिए दीयो का वितरण के लिए गोरियाकोठी विधानसभा क्षेत्र में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा का नेतृत्व भाजपा नेता मंगल पांडेय ने किया। जिसमें विधायक देवेशकान्त सिंह और सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल समेत सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। शोभायात्रा के दौरान जय श्रीराम के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। राजा राम जानकी की भव्य झांकी ने लोगों का मन मोह लिया।