सिवान जिला के दरौली थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर भिन्न-भिन्न कांडों में फरार चल रहे केस के नामजद अभियुक्तों के घरों पर न्यायालय एवं पुलिस अधीक्षक सिवान के आदेशानुसार थानाध्यक्ष द्वारा विधिवत इश्तिहार चिपकाए गये. इस संबंध में थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल ने बताया कि दरौली कांड संख्या- 216/022 पोस्को एक्ट के नामजद फरार अभियुक्त और टडवाँ परासिया गांव निवासी पप्पू पासवान पिता- सखीचंद मांझी सहित अन्य छः कांडों के अन्य फरार नामजद अभियुक्तों के घरों पर न्यायालय एवं पुलिस अधीक्षक सिवान के आदेशानुसार विधिवत इश्तिहार चिपकाया गया.