हसनपुरा एमएच नगर थाना क्षेत्र के उसरही गांव निवासी स्व. छोटन यादव के शोकाकुल पीड़ित परिवार से गुरुवार को राजद प्रखंड अध्यक्ष विनोद यादव के नेतृत्व में राजद नेता मुन्ना शाही आदि ने मिलकर ढ़ांढ़स बधाते हुए सांत्वना दी। इस दौरान राजद नेता श्री शाही ने जिला प्रशासन से मुआबजे की मांग करते हुए चालक की गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि छोटन यादव एक समाजिक कार्यकर्ता थे। जिसे भरपाई नहीं कि जा सकती है। घटना के बाद पीड़ित परिवार पर पहाड़ टूट पड़ा है। बता दें कि बीते एक जनवरी की देर शाम हसनपुरा स्थित पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया था। जिससे छोटन यादव की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। छोटन यादव गोपालपुर से अपने घर लौट रहे थे। तभी हसनपुरा पेट्रोप पंप के समीप सड़क दुर्घटना में मौत हो गया था। मौके पर राजद जिला सचिव संजय यादव, हसनपुरा नगर अध्यक्ष शाहनवाज खान, राजनपुरा पंचायत अध्यक्ष, छोटे खान, राजद आईटी सेल के ब्रजेश यादव, युवा नेता नौशाद आलम, अशोक यादव सहित अन्य उपस्थित थे।