हसनपुरा प्रखंड के गायघाट में शुक्रवार को आधार संशोधन केंद्र का उद्घाटन किया गया। यह उद्घाटन मुखिया इम्तियाज अहमद व स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि सह समाजसेवी टुनटुन सिंह द्वारा विधिवत फीता काटकर कर किया गया। हालांकि गायघाट में आधार संशोधन केंद्र का उद्घाटन होने से लोगों में काफी हर्ष है। अब लोगों को अपने नाम में संशोधन कराने के लिए मुख्यालय में नही जाना पड़ेगा। इस दौरान आधार संशोधन केंद्र का संचालक मोहम्मद आरिफ ने बताया कि 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों का नया आधार बनाया जाएगा। साथ ही 5 वर्ष से ऊपर के सभी व्यक्तियों का आधार में सुधार किया जाएगा। मौके पर मेराजुल हक, संजय शर्मा, समी, सैफ, नसीम, शुभमेश पाठक, गोल्डन पाठक, प्रिंस कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।