हसनपुरा प्रखंड के हरपुर कोटवा पंचायत के पीपरा चांदपरसा निवासी पूर्व प्राचार्य रामनाथ सिंह के आवास पर सोमवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व पंड़ित मदन मोहन मालवीय के जन्मदिन पर क्षेत्र के 200 गरीब व असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। यह वितरण राम सुभग कल्याण समिति के सौजन्य से क्षेत्र के पीपरा, चांदपरसा, हरपुर कोटवा, माधवापुर, पकड़ी सहित अन्य गांवों के गरीब, असहाय व जरूरतमंदों के बीच वितरण किया गया। इस दौरान समिति के संरक्षक व पूर्व प्राचार्य श्री सिंह ने कहा कि यह कंबल वितरण बीते 2014 से लगातार उक्त नेताओं के जन्मदिन पर निस्वार्थ भाव से किया जाता है। वही उन्होंने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। गरीबों व असहायों को मदद करने से मन को शकुन मिलता है। मौके पर समिति के सचिव विमलेश कुमार विमल, रविरंजन सिंह, सत्यानंद सिंह, पूर्णेंदु प्रखर सहित लाभूकों में जानकी देवी, लालती कुंवर, लालमुनी देवी, शीला देवी, सुनैना देवी, ललिता देवी, अवध मांझी सहित अन्य उपस्थित थे।