सिवान: मैरवा प्रखंड कार्यालय में पंचायती राज विभाग के तकनीकी सहायक के पद पर कार्यरत अखिलेश कुमार पर पटना में केस दर्ज किया गया है। मछली पदाधिकारी के पद पर काउंसलिंग में फर्जी प्रमाण पत्र देने के आरोप पर केस दर्ज किया गया है। लगभग दस अभ्यर्थियों पर केस दर्ज किया गया है। जौनपुर के विवि से एग्रीकल्चर के संचालन उनके परिसर में नहीं होने की जानकारी के बाद केस दर्ज किया गया है। बिहार तकनीकी सेवा आयोग के प्रशाखा पदाधिकारी अनिल कुमार राम ने सचिवालय थाने में केस दर्ज कराया है। जानकारी के अनुस लेख तकनीकी सहायक के पद पर कार्यरत आसांव थाने के रहन वाले अखिलेश कुमार ने मत्सय पदाधिकारी के लिए आवेदन किया है। अंक के आधार पर चयन किया जाना था। इसी दौरान प्रमाण पत्र के जांच के बाद कार्रवाई हुई है।