सीवान जिले के मैरवा प्रखंड परिसर में स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय से आगनबाड़ी सेविका और सहायिकाओं ने अपने हक की लड़ाई के लिए बिगुल फूक दी है। प्रखंड परिसर से सैकड़ो की संख्या में सेविका और सहायिकाओं ने रैली निकालकर आर पार की लड़ाई लड़ने की चेतावनी दी है। यह रैली मझौली चौक से , थाना रोड, स्टेशन चौक मेन रोड होते हुए प्रखंड परिसर में जाकर समाप्त हुआ। रैली के दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। बिहार प्रदेश अध्यक्ष पुष्पा पांडेय ने सीडीपीओ को ज्ञापन दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस बार की लड़ाई आर पार की है। हम सम्मानजनक वेतन के सिवा कुछ भी स्वीकार नही करेंगे। इनकी मांग जायज है। सरकार की इनकी मांग को हर हाल में पूरा करना चाहिए। प्रखंड अध्यक्ष सरस्वती देवी ने कहा की सेविकाओं को 24 हजार तथा सहायिकाओं को 9 हजार मानदेय दिया जाये। अन्य राज्यो की तरह रिटायरमेंट के लाभ के साथ मिनी आगनबाड़ी को सामान्य आगनबाड़ी का दर्जा दिया है। अगर सरकार हमारी मांगे पूरी नही करती है।तो अनिश्चिकालीन धरना जारी रहेगा। सेविका प्रेमशीला देवी ने कहा कि अप्रैल से हमलोगो का मानदेय बाकी है। अन्य कर्मियों को मानदेय का भुगतान ससमय हो जाता है। लेकिन सरकार हमलोगो के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। रैली में रिंकू देवी, पूनम कुमारी, रेणु देवी, कुंती देवी, रौशन आरा,रमिता देवी, मंजू देवी, चंदा देवी ,सरिता देवी समेत सैकड़ो सेविका और सहायिका शामिल थी।