मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर बिहार के सभी मदरसों की जांच का जिम्मा मदरसा बोर्ड अध्यक्ष सलीम परवेज को मिला है। मैरवा के कोल्हुवा दरगाह मदरसा में जांच करने पहुंचे बिहार मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष सलीम परवेज ने मदरसा में भारी अनियमितता पायी है। इस दौरान उन्होंने कहा की इस मदरसे में एक ही परिवार के चार लोग पढ़ा रहे है। ग्रामीणों के अनुसार सदर सऊदी अरब में है। सेक्रेटी गायब है। यहा तक कि इस मदरसे के हेड मौलवी भी जांच का भनक लगने के बाद फरार हो गया था। लेकिन अपना गार्ड भेजकर उसको बुलवाये। मदसरे का सारा कागजात देखे। यह मस्जिद है। जिसमे 8 बाई 10 का रूम है। इसमे मदरसा चलता है। मैं मदरसा बोर्ड पहुंचने के साथ इनके अभिलेखों का जांच करूंगा।